Tuesday, July, 14,2026

तेज रफ्तार का कहर पांच युवकों की मौत

जोधपुर: बालोतरा जिले के पचपदरा थाना क्षेत्र में बाड़मेर-जोधपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में पांच युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भीषण हादसा भांडियावास गांव के पास उस समय हुआ, जब जोधपुर स्थित भोमियाजी मंदिर से दर्शन कर लौट रहे युवकों की तेज रफ्तार स्कॉर्पियो आगे चल रहे डंपर में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग बुरी तरह फंस गए।

पुलिस के अनुसार हादसे में कानोड गांव निवासी रेवांताराम पुत्र गेनाराम जाट, स्वरूपाराम पुत्र मेहराराम जाट, भरत पुत्र बनाराम जाट, किशन पुत्र शेराराम जाट और भावेश पुत्र कलाराम जाट की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्कॉर्पियो व डंपर में टक्कर की तेज आवाज सुनकर भांडियावास गांव और आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे तथा काफी मशक्कत के बाद वाहन को काटकर घायलों और मृतकों को बाहर निकाला। सूचना पर पचपदरा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और ओवरटेकिंग अथवा वाहन का संतुलन बिगड़ना हादसे का कारण माना जा रहा है। पुलिस ने हादसे में मारे गए युवकों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपने की कार्रवाई शुरू की। साथ ही हादसे को लेकर डंपर चालक से भी पूछताछ की जा रही है। इस दर्दनाक हादसे से कानोड गांव सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

भैंसों को बचाने में पलटी कार, दो दोस्तों की मौत

कोटा। कोटा-उदयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हैंगिंग ब्रिज के पास सोमवार तड़के हुए सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार कार के सामने अचानक भैंसों का झुंड आने पर चालक ने वाहन बचाने का प्रयास किया, जिससे कार अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर तक डिवाइडर पर दौड़ती रही और दूसरी ओर पलट गई। नांता थाना के एएसआई घमंडीलाल ने बताया कि हादसे में विज्ञान नगर निवासी अमन चावला और गणेश तालाब निवासी कुंतेश वर्मा उर्फ कंपू की मौत हो गई। वहीं, जगदीश झुमरानी और दीपेश घायल हो गए, जिनका उपचार चल रहा है। चारों दोस्त देर रात भोजन कर लौट रहे थे। हादसे के बाद राहगीरों ने हाईवे एम्बुलेंस की मदद से सभी को अस्पताल पहुंचाया।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery