Thursday, October, 08,2026

रीको ने बढ़ाई औद्योगिक विकास की रफ्तार, 5 माह में 1491 भूखंड आवंटित

जयपुर: राजस्थान में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए रीको ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के शुरुआती पांच महीनों में पिछले साल की तुलना में बेहतर प्रगति दर्ज की है। एक अप्रैल से 31 अगस्त, 2026 तक रीको ने 1491 औद्योगिक भूखंडों का आवंटन किया, जबकि पिछले वित्तीय वर्ष की इसी अवधि में 669 भूखंड आवंटित किए गए थे। इस दौरान आवंटित भूखंडों की कुल राशि भी बढ़कर करीब 1903 करोड़ रुपए हो गई, जो पिछले वर्ष 1477 करोड़ रुपए थी।

रीको ने नए औद्योगिक क्षेत्रों के विस्तार पर भी जोर दिया है। चालू वित्तीय वर्ष की पांच माह की अवधि में 14 नए औद्योगिक क्षेत्र खोले गए, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में पांच नए औद्योगिक क्षेत्र ही खोले गए थे। इससे राज्य में उद्योगों के लिए नए क्षेत्र और निवेश की संभावनाएं बढ़ी हैं। औद्योगिक क्षेत्रों में सड़क, आधारभूत सुविधाओं सहित विभिन्न विकास कार्यों को गति देने के लिए रीको ने इस अवधि में 1011 करोड़ रुपए के कार्यादेश जारी किए। पिछले वर्ष इसी अवधि में करीब 400 करोड़ रुपए के कार्यादेश जारी हुए थे। विकास कार्यों पर खर्च भी दोगुने से अधिक हुआ है। अप्रैल से अगस्त के बीच 301 करोड़ रुपए खर्च किए गए, जबकि पिछले साल यह राशि 141 करोड़ रुपए थी।

राजस्व प्राप्ति में भी हुई बढ़ोतरी

रीको की राजस्व प्राप्ति में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। पांच माह में रीको को 1179 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में 1012 करोड़ रुपए की प्राप्ति हुई थी। भूखंड आवंटन, नए औद्योगिक क्षेत्रों के विस्तार और विकास कार्यों में बढ़ी गतिविधियों के साथ राज्य में औद्योगिक आधारभूत ढांचे को मजबूत करने पर फोकस किया जा रहा है। इससे आने वाले समय में निवेश और रोजगार के नए अवसर बढ़ने की संभावना है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery