Wednesday, October, 07,2026

अब अनुभव प्रमाण पत्र बिना भी कर सकेंगे आवेदन

जयपुर: राजस्थान में 24,752 संविदा सफाई कर्मचारी पदों पर होने वाली भर्ती को लेकर हाई कोर्ट के फैसले के बाद आवेदनकर्ताओं को बड़ी राहत मिली है। अब अनुभव प्रमाण पत्र नहीं होने के कारण भर्ती से बाहर होने वाले अभ्यर्थी भी ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। राजस्थान हाई कोर्ट की जोधपुर पीठ के 25 सितंबर 2026 के फैसले के अनुपालन में स्वायत्त शासन विभाग ने भर्ती के नियमों को लेकर शुद्धि पत्र जारी कर स्थिति स्पष्ट कर दी है। हाई कोर्ट में दायर एस.बी. सिविल रिट याचिका संख्या 23815/2026, 23782/2026 और 23805/2026 पर दिए गए फैसले के बाद विभाग ने यह संशोधन किया है। विभाग के आदेश के अनुसार अब संविदा सफाई कर्मचारी भर्ती के ऑनलाइन आवेदन के समय अनुभव प्रमाण पत्र अनिवार्य नहीं रहेगा। यानी जिन अभ्यर्थियों के पास सफाई कार्य का अनुभव प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं है, उनके लिए भी आवेदन का रास्ता खुल गया है। विभाग के निदेशक एवं विशिष्ट सचिव जुईकर प्रतीक चंद्रशेखर द्वारा हस्ताक्षरित शुद्धि पत्र में स्पष्ट किया गया है कि हाई कोर्ट के निर्णय के अनुपालन में आवेदन प्रक्रिया में यह बदलाव किया गया है। हालांकि भर्ती से जुड़ी अन्य पात्रता, शर्तें और नियम पूर्ववत लागू रहेंगे।

183 नगरीय निकायों में 24,752 पद

प्रदेश के 183 नगरीय निकायों में संविदा सफाई कर्मचारियों के कुल 24,752 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। पहले आवेदन के दौरान अनुभव प्रमाण पत्र को लेकर अभ्यर्थियों के सामने स्थिति स्पष्ट नहीं थी, लेकिन हाई कोर्ट के फैसले के बाद विभाग ने इसे लेकर संशोधित स्थिति जारी कर दी है।

13 अक्टूबर तक कर सकते हैं आवेदन

भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि पहले 28 सितंबर निर्धारित की गई थी, जिसे बढ़ाकर अब 13 अक्टूबर 2026 किया गया है। ऐसे में बिना अनुभव प्रमाण पत्र वाले अभ्यर्थियों को भी अब आवेदन करने का अवसर मिलेगा। अभ्यर्थी निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery