Wednesday, October, 07,2026

कोर्ट से भी 'नो राहत'... न्यू सांगानेर रोड पर अतिक्रमण हटना तय

जयपुर: सोडाला तिराहे से गुर्जर की थड़ी तक न्यू सांगानेर रोड पर अतिक्रमण हटाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान हाई कोर्ट के आदेश में हस्तक्षेप नहीं किया। इसके बाद अतिक्रमणकारियों की ओर से अधिवक्ता सुमित तितरवाल ने एसएलपी वापस ले ली। वहीं, मंगलवार को जेडीए ने राजस्थान हाई कोर्ट में अदालती आदेश की पालना रिपोर्ट पेश कर अब तक की कार्रवाई और आगे की कार्ययोजना की जानकारी दी। जेडीए की ओर से अधिवक्ता अमित कुड़ी और धर्माराम ने शपथ पत्र पेश किया।

इसमें बताया गया कि 5 अक्टूबर,  2026 से बड़े स्तर पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। एक दिन की कार्रवाई में सड़क के दोनों ओर करीब 700 मीटर हिस्से से अतिक्रमण और बाधाएं हटाई गईं। कार्रवाई के दौरान स्थानीय लोगों और दुकानदारों के विरोध के चलते कई जगह कानून-व्यवस्था की स्थिति भी बनी। जेडीए ने बताया कि अभी 124 आपत्तियां लंबित हैं, जिनमें करीब 100 आपत्तियां नगर निगम क्षेत्राधिकार की हैं। इनके निस्तारण और शेष करीब 1.7 किमी हिस्से से अतिक्रमण हटाने के लिए चार सप्ताह का समय मांगा गया है।

हाई कोर्ट में दो सप्ताह के लिए टली सुनवाई

मामले में अदालत की नॉन-सिटिंग के चलते सुनवाई दो सप्ताह के लिए टल गई। अब मामले की सुनवाई दो सप्ताह बाद होगी। यह कार्रवाई सुरेश चंद रावत व अन्य की जनहित याचिका पर हो रही है। याचिकाकर्ताओं की ओर से अधिवक्ता गीतेश जोशी अदालत में मौजूद रहे। जेडीए ने यह भी बताया कि इस रोड से जुड़ी 9 योजनाएं नगर निगम की हैं और प्रभावित लोगों की ओर से करीब 100 आपत्तियां दर्ज कराई गई हैं, जिन्हें परीक्षण के लिए नगर निगम को भेजा गया है। वहीं, मदनलाल कुमावत की पक्षकार बनने की अर्जी पर जेडीए ने जवाब देते हुए कहा कि उनके पास सोसायटी का पट्टा है, इसलिए उन्हें मामले में पक्षकार बनने का अधिकार नहीं है। उधर, जेडीए की ओर से सोमवार को की गई कार्रवाई के बाद व्यापारियों ने सड़क सीमा से हटकर निर्माण को पुनः शुरू कर दिया है। वहीं, कई व्यापारी अपने आप ही अतिक्रमण हटा रहे हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery