Saturday, October, 24,2026

भजनलाल सरकार में बिजली उत्पादन क्षमता 10,920 मेगावाट बढ़ी

जयपुर: राजस्थान में बिजली उत्पादन क्षमता बढ़ाने के साथ विद्युत प्रसारण नेटवर्क के विस्तार पर भी जोर दिया जा रहा है। राज्य सरकार के अनुसार, पिछले 34 माह में बिजली उत्पादन क्षमता में 10,920 मेगावाट की बढ़ोतरी हुई है, जबकि सौर ऊर्जा क्षमता 28,303 मेगावाट बढ़ी है।

इस दौरान 400 केवी के 2, 220 केवी के 9 और 132 केवी के 51 ग्रिड सब-स्टेशन स्थापित किए गए। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इसे पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की तुलना में बिजली क्षेत्र में बड़ी प्रगति बताया है। सरकार के मुताबिक, कांग्रेस शासन के पांच वर्षों में बिजली उत्पादन क्षमता 3,958 मेगावाट बढ़ी थी, जबकि मौजूदा सरकार के 34 माह में यह वृद्धि 10,920 मेगावाट रही। सौर ऊर्जा क्षेत्र में भी पिछले 34 माह में 28,303 मेगावाट क्षमता बढ़ने का दावा किया गया है। इसके मुकाबले कांग्रेस सरकार के शुरुआती 34 माह में 3,985 मेगावाट और पूरे पांच वर्षों में 14,878 मेगावाट की वृद्धि हुई थी।

26 जिलों में किसानों को दिन में बिजली

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के 26 जिलों में किसानों को दिन के दो ब्लॉक में बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। पीएम कुसुम योजना के तहत राजस्थान में 5.57 गीगावॉट विकेंद्रीकृत सौर ऊर्जा क्षमता स्थापित होने और 3.78 लाख से अधिक किसानों को लाभ मिलने का दावा किया गया है। सरकार के अनुसार, इस योजना में राजस्थान देश में पहले स्थान पर है। वहीं, अजमेर डिस्कॉम ने वित्त वर्ष 2023-24 में 825 करोड़ रुपए और जयपुर डिस्कॉम ने वित्त वर्ष 2025-26 में 931 करोड़ रुपए का लाभ दर्ज किया। मुख्यमंत्री ने बिजली व्यवस्था में सुधार और किसानों को राहत देने को सरकार की प्राथमिकता बताया।

ग्रिड नेटवर्क का विस्तार

बिजली को उत्पादन केंद्रों से उपभोक्ताओं तक पहुंचाने के लिए प्रसारण तंत्र मजबूत किया जा रहा है। सरकार के अनुसार, मौजूदा कार्यकाल में 33 केवी के 532 सब-स्टेशन स्थापित किए गए, जबकि कांग्रेस सरकार के शुरुआती 34 माह में इनकी संख्या 477 थी। 400 केवी, 220 केवी और 132 केवी के सब-स्टेशनों की संख्या में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery