Thursday, October, 08,2026

कॉलम खाली छोड़ा तो फॉर्म हो सकता है खारिज

जयपुर: पंचायतीराज संस्थाओं के जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य चुनाव-2026 के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने नामांकन प्रक्रिया में लगाए जाने वाले दस्तावेजों को लेकर नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। आयोग ने पूर्व में जारी आदेश में संशोधन करते हुए नाम निर्देशन पत्र, घोषणा पत्र और शपथ पत्र में भरी जाने वाली जानकारियों की अनिवार्यता स्पष्ट की है। संतान संबंधी योग्यता के कॉलम को छोड़कर अन्य किसी भी कॉलम को खाली छोड़ने पर नामांकन खारिज किया जा सकता है।

शौचालय की घोषणा अनिवार्य

अभ्यर्थी को नामांकन के साथ निर्धारित प्रारूप में घर में कार्यशील स्वच्छ शौचालय होने की घोषणा या अंडरटेकिंग देनी होगी। इस घोषणा को किसी अधिकारी से प्रमाणित कराने की आवश्यकता नहीं होगी।

बकाया होने पर निर्योग्यता

पंचायतीराज संस्था का टैक्स या फीस बकाया होने पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थी निर्योग्य हो सकता है। हालांकि नामांकन से पहले बकाया जमा कर उसकी रसीद या नो-ड्यूज प्रमाण प्रस्तुत करने पर निर्योग्यता से बचा जा सकेगा। जिन अभ्यर्थियों पर संबंधित धाराओं के तहत कोई बकाया नहीं है, उन्हें नो-ड्यूज प्रमाण पत्र देना जरूरी नहीं होगा।

हस्तलिखित नामांकन स्वीकार नहीं

नामांकन के लिए आयोग की ओर से निर्धारित प्ररूप का इस्तेमाल करना होगा। प्रारूप उपलब्ध नहीं होने पर उसकी फोटो कॉपी या सभी प्रविष्टियों वाला टाइप किया हुआ प्रारूप स्वीकार किया जा सकेगा। हस्तलिखित नाम निर्देशन पत्र या संलग्न प्रपत्र स्वीकार नहीं होंगे।

आपराधिक मामलों व संपत्ति का ब्योरा जरूरी

मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं सचिव राजेश वर्मा के आदेश के अनुसार प्ररूप 4-घ में विचाराधीन आपराधिक मामलों और आपराधिक मामलों में दोष सिद्धि से जुड़ी जानकारी देना अनिवार्य होगा। संपत्ति से संबंधित जानकारी भी देनी होगी। संतान संबंधी योग्यता वाला कॉलम अब लागू नहीं होने के कारण उसमें जानकारी देना जरूरी नहीं है। आपराधिक मामलों से जुड़ी जानकारी अभ्यर्थी की योग्यता-अयोग्यता तय करने में उपयोग होगी, जबकि संपत्ति संबंधी जानकारी मतदाताओं के लिए होगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery