Monday, July, 27,2026

आज से फिर रफ्तार पकड़ेगा मानसून... बारिश का अलर्ट

जयपुर: राजधानी जयपुर में रविवार को दिनभर बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं होने से लोगों को उमस और गर्मी ने बेहाल कर दिया। यहां का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने नए सिस्टम के प्रभाव से सोमवार से मानसून एक बार फिर सक्रिय होगा और जयपुर सहित पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में अच्छी बारिश होने की संभावना है। प्रदेश में फिलहाल मानसून की रफ्तार कुछ धीमी पड़ने से धूप निकल आई है, लेकिन पश्चिमी राजस्थान के कई इलाकों में रविवार को हुई बारिश ने जनजीवन प्रभावित किया। सबसे अधिक असर बाड़मेर और जैसलमेर में देखने को मिला। बाड़मेर शहर में शाम को हुई तेज बारिश से कलेक्ट्रेट के सामने जलभराव हो गया और एक बाइक पानी के तेज बहाव में बहने लगी। चौहटन क्षेत्र के सरूपे का तला और बीजासर गांव के कई घरों में पानी घुस गया।

लगातार बारिश से सेड़वा-दीपला सड़क बह गई, जबकि उम्मेदपुरा सहित कई संपर्क मार्ग जलमग्न होने से लोगों की आवाजाही प्रभावित रही। जैसलमेर के गंगा क्षेत्र में सम-खुहड़ी सड़क क्षतिग्रस्त होने से करीब 10 गांवों का संपर्क प्रभावित हुआ। मोहनगढ़ नहरी क्षेत्र में भी बारिश दर्ज की गई। बालोतरा में पचपदरा रिफाइनरी नेशनल हाईवे की सर्विस रोड का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जिसे एनएचएआई ने मरम्मत कर यातायात सुचारु कर दिया। पाली के सोमेसर क्षेत्र में लगातार चौथे दिन हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं, अजमेर का गोविंदगढ़ बांध भर गया और उस पर 2 से 3 इंच पानी की चादर चलने लगी, जिससे किसानों और स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है।

सेड़वा में सबसे अधिक 102 मिमी बारिश

रविवार को सर्वाधिक 102 मिमी वर्षा बाड़मेर के सेड़वा में दर्ज की गई। इसके अलावा माउंट आबू में 97.4 मिमी, रानीवाड़ा में 74 मिमी, नौखड़ा में 72 मिमी, कल्याणपुर में 67 मिमी, चौहटन में 66 मिमी, बाटाडू में 64 मिमी तथा जोधपुर के लूणी में 60 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। दूसरी ओर, श्रीगंगानगर प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

इन जिलों में येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने सोमवार के लिए अलवर, दौसा, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, बूंदी, कोटा, बारां और झालावाड़ में येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग का अनुमान है कि 10 अगस्त तक बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर, जालोर, जयपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर, भरतपुर सहित पूर्वी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery