Tuesday, May, 19,2026

आग बरसाने लगा सूरज... जयपुर का पारा @43.6 डिग्री

जयपुर: प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर लगातार जारी है। अधिकांश जिलों में तापमान 42 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर की रिपोर्ट के अनुसार सोमवार को चित्तौड़गढ़ और पिलानी प्रदेश के सबसे गर्म शहर रहे, जहां अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, श्रीगंगानगर में 46.1 डिग्री, बीकानेर में 46.0 डिग्री, फतेहपुर में 45.5 डिग्री और कोटा में 45.3 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।

राजधानी जयपुर में भी पारा 43.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 30.4 डिग्री दर्ज हुआ। विशेषज्ञों के अनुसार इस बार केवल दिन ही नहीं, बल्कि रात का तापमान भी लगातार बढ़ रहा है, जिससे लोगों को चौबीसों घंटे गर्मी का असर झेलना पड़ रहा है। यह संकेत है कि प्रदेश में 'हॉट नाइट' जैसी स्थिति बनने लगी है।

धूलभरी आंधी का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले एक सप्ताह तक मौसम मुख्य रूप से शुष्क बना रहेगा। पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों और दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में हीटवेव चलने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही पश्चिमी, उत्तरी और पूर्वी राजस्थान के कई क्षेत्रों में अगले चार से पांच दिनों तक 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी आंधी चल सकती है।

इससे दृश्यता प्रभावित होने के साथ गर्मी का असर और अधिक महसूस हो सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र ने फिलहाल गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम जताई है। लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन ने लोगों को दोपहर में अनावश्यक रूप से बाहर नहीं निकलने, पर्याप्त पानी पीने और सावधानी बरतने की सलाह दी है।

सामान्य दिनों की तुलना में आवाजाही कम

तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण दिनभर लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर के समय सड़कों और बाजारों में सामान्य दिनों की तुलना में आवाजाही कम दिखाई दी। लोग घरों से बाहर निकलने से बचते नजर आए। जैसलमेर, फलोदी, बीकानेर और अन्य पश्चिमी जिलों में भी लू जैसे हालात बने रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery