Tuesday, May, 19,2026

बफर जोन में एक साथ दिखे 5 टाइगर, विभाग का अलर्ट

अलवर:  सरिस्का टाइगर रिजर्व के बफर जोन में इन दिनों बाघों की बढ़ती गतिविधियों ने रोमांच के साथ-साथ सतर्कता भी बढ़ा दी है। बाघ-बाघिनों की साइटिंग के बीच वन विभाग ने ट्रैकर्स और जंगल भ्रमण करने वालों के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए बिना अनुमति वन क्षेत्र में प्रवेश नहीं करने की अपील की है। अलवर बफर क्षेत्र में वर्तमान में 11 बाघ और बाघिनें विचरण कर रही हैं। इनमें बाघिन ST-19 अपने चार शावकों के साथ बारा लिवारी, श्योदानपुरा, फायरिंग रेंज और जम्मुशाना क्षेत्र में सक्रिय हैं। वहीं बाघिन  अपने दो शावकों के साथ बाला किला, अंधेरी चौड़ की होदी, किशन कुंड नाला और जयविलास क्षेत्र के जंगलों में नजर आ रही हैं। हाल के दिनों में दोनों बाधिनों की साइ‌टिंग से वन विभाग ने विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव भी लगातार सरिस्का की अपडेट ले रहे हैं।

शावकों की सुरक्षा के चलते बाघिन अधिक हिंसक

सीसीएफ संग्राम सिंह कटियार ने बताया कि शावकों के साथ रहने के दौरान बाधिनें अत्यधिक संवेदनशील और आक्रामक हो जाती हैं। ऐसे में जंगलों में पैदल घूमना, ट्रैकिंग करना या अवैध रूप से प्रवेश करना जानलेवा साबित हो सकता है। उन्होंने कहा कि मानव-वन्यजीव संघर्ष की आशंका को देखते हुए लोगों को वन विभाग के दिशा-निर्देशों का पालन करना जरूरी है।

बाघिन ST-2302 की शावकों के साथ साइटिंग

इधर बाघिन ST-2302 और उसके शावकों की लगातार साइटिंग से पर्यटकों और वन्यजीव प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। बड़ी संख्या में पर्यटक इन दिनों टाइगर सफारी के लिए सरिस्का पहुंच रहे हैं। बॉलीवुड फोटोग्राफर राहुल दत्ता ने भी तीन दिन तक लगातार सफारी कर बाघिन और उसके शावकों के कई रोमांचक पल कैमरे में कैद किए। उन्होंने बताया कि पहले दिन बाधिन वाटर प्वाइंट पर पानी पीते दिखाई दी, जबकि दूसरे दिन उसका एक शावक सफारी ट्रैक पर टहलता नजर आया। तीसरे दिन रविवार को बाघिन अपने शावकों के साथ घने जंगल में आराम करती दिखाई दी। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे वन क्षेत्र में अवैध प्रवेश से बचें और किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery