Tuesday, April, 22,2025

प्रदेश में भीषण गर्मी से जनजीवन हो रहा प्रभावित

जयपुर: प्रदेश में भीषण गर्मी से जनजीवन प्रभावित होने लगा है। सोमवार को प्रदेश के कई हिस्सों में पारा 40 डिग्री को पार कर गया। धौलपुर और गंगानगर में सबसे अधिक 41.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. वहीं बाड़मेर में 41.6 डिग्री रहा। पूरे प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.3 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी तीन से चार दिनों तक प्रदेश का मौसम शुष्क रहने की संभावना है। ऐसे में तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की और बढ़ोतरी हो सकती है। इसे देखते हुए विभाग ने 23 अप्रैल को प्रदेश के सात जिलों में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है।

स्कूलों के समय में बदलाव

गर्मी और लू की चेतावनी को देखते हुए राज्य सरकार ने स्कूलों के समय में परिवर्तन किया है। जयपुर और बीकानेर जिलों में प्री-प्राइमरी से कक्षा 8वीं तक के स्कूल अब प्रातः 7:30 से 11:30 बजे तक संचालित होंगे। बीकानेर में यह समय सुबह 7 बजे से 11 बजे तक निर्धारित किया गया है। जयपुर के जिला कलेक्टर डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी ने आदेश जारी करते हुए कहा कि मंगलवार से सत्रांत तक सभी विद्यालयों में समय परिवर्तन लागू रहेगा। कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए समय यथावत रहेगा। पूर्व निर्धारित परीक्षाएं और अन्य शैक्षणिक गतिविधियां भी यथापूर्व संचालित होंगी। उधर, स्वास्थ्य विभाग ने भी आमजन से अपील की है कि दोपहर 12 से 3 बजे तक धूप में निकलने से बचें।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery