Monday, July, 27,2026

गोडावण संरक्षणः रिवाइल्डिंग टनल में पहुंचे तीन चूजे

जैसलमेर: राजस्थान के राज्य पक्षी गोडावण के संरक्षण अभियान में ऐतिहासिक सफलता मिली है। रामदेवरा स्थित गोडावण संरक्षण केंद्र में नव निर्मित रिवाइल्डिंग टनल में पहली बार तीन नन्हे गोडावण चूजों को छोड़ा गया है। यह पहल कैप्टिव ब्रीडिंग से तैयार चूजों को प्राकृतिक वातावरण के अनुरूप ढालने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। करीब 9.25 करोड़ रुपए की लागत से तैयार इस अत्याधुनिक सुविधा का उद्देश्य गोडावण को जंगल में स्वतंत्र जीवन के लिए तैयार करना है। अब तक संरक्षण केंद्र में पले चूजे इंसानी संपर्क में बड़े होते थे, जिससे प्राकृतिक आवास में उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। नई रिवाइल्डिंग टनल में चार महीने तक चूजों को लगभग बिना मानवीय संपर्क के रखा जाएगा। उन्हें बाहर से भोजन उपलब्ध कराया जाएगा, लेकिन उनकी देखभाल प्रत्यक्ष रूप से नहीं की जाएगी। आधुनिक सीसीटीवी कैमरों से चौबीसों घंटे उनकी गतिविधियों पर निगरानी रखी जाएगी। इस दौरान वे भोजन की तलाश करना, खुले क्षेत्र में विचरण करना तथा मरुस्थलीय परिस्थितियों के अनुरूप स्वयं को ढालना सीखेंगे।

डेजर्ट नेशनल पार्क में छोड़ने की तैयारी

डेजर्ट नेशनल पार्क के उप वन संरक्षक अशोक सिंह ने बताया कि रामदेवरा और सैम स्थित दोनों कैष्टिव ब्रीडिंग केंद्रों में गोडावण की संख्या अब संतोषजनक स्तर पर पहुंच रही है। ऐसे में संरक्षण अभियान का अगला चरण पक्षियों को प्राकृतिक जीवन के लिए तैयार करना है। रिवाइल्डिंग टनल इसी उद्देश्य से विकसित की गई है, ताकि भविष्य में इन्हें सुरक्षित रूप से डेजर्ट नेशनल पार्क में छोड़ा जा सके। वन्यजीव विशेषज्ञों का मानना है कि यह तकनीक गोडावण संरक्षण अभियान के लिए मील का पत्थर साबित होगी। यदि यह प्रयोग सफल रहता है तो भविष्य में अधिक संख्या में कैप्टिव ब्रीडिंग से तैयार गोडावणों को प्राकृतिक आवास में छोड़ा जा सकेगा। इससे राजस्थान के रेगिस्तानी क्षेत्रों में इस विलुप्तप्राय पक्षी की संख्या बढ़ाने के प्रयासों को नई गति मिलेगी और गोडावण संरक्षण अभियान को दीर्घकालिक सफलता मिलने की उम्मीद मजबूत होगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery