Tuesday, May, 19,2026

तीन साल से एक भी छात्र नहीं... फिर भी 'जिंदा' विश्वविद्यालय !

जयपुर: राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने प्रदेश की उच्च शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर चिंता जताते हुए कहा कि राजस्थान में कई विश्वविद्यालय केवल नाम मात्र के रह गए हैं, जहां पिछले तीन वर्षों से एक भी छात्र का नामांकन नहीं हुआ, फिर भी वहां कुलपति, रजिस्ट्रार और पूरा प्रशासनिक ढांचा संचालित हो रहा है। राजस्थान विधानसभा के 75वें वर्ष के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत विधानसभा के नए लोगो के अनावरण समारोह में राज्यपाल ने कहा कि उन्होंने
महाराष्ट्र और राजस्थान के लगभग सभी विश्वविद्यालयों का दौरा किया है। कई विश्वविद्यालय आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। कहीं कर्मचारियों को वेतन और पेंशन मिल रही है तो कहीं नहीं। एक विश्वविद्यालय को तोड़कर दो या तीन नए विश्वविद्यालय बना देने से संसाधनों और आय का बंटवारा हो गया।

बागडे ने सवाल उठाया कि जब किसी विश्वविद्यालय में लगातार तीन साल से एक भी छात्र नहीं है तो वहां प्रशासनिक तंत्र किस उद्देश्य से चलाया जा रहा है। उन्होंने सुझाव दिया कि ऐसे विश्वविद्यालयों का आपस में विलय किया जाना चाहिए। हालांकि उन्होंने माना कि वोटों की राजनीति के कारण विश्वविद्यालयों को बंद करना आसान नहीं होता, लेकिन जरूरत पड़ने पर उन्हें मर्ज किया जा सकता है।

गोल्ड मेडलिस्ट और टॉपर प्रतियोगी परीक्षा से दूरः राज्यपाल ने उच्च शिक्षा की गुणवत्ता पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि दीक्षांत समारोहों में गोल्ड मेडलिस्ट और टॉपर छात्रों से बातचीत के दौरान उन्होंने पाया कि अधिकांश छात्र UPSC और RPSC जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में जाने से बचते हैं। छात्रों को खुद अपनी क्षमता पर भरोसा नहीं रहता। उन्होंने कहा कि इसका सबसे बड़ा कारण शिक्षा का कमजोर आधार है। केवल डिग्री बांटने से शिक्षा व्यवस्था मजबूत नहीं होती, बल्कि छात्रों में प्रतिस्पर्धा और आत्मविश्वास विकसित करना जरूरी है।

विधानसभा के लोगो का विमोचन

राजस्वाग राजस्थान विधानसभा के लोगो का विमोचन करते राज्यपाल हरिभाऊ बागडे, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, संसदीय कार्यमंत्री जोगाराम पटेल।

कर्तव्य का प्रतीक बना विधानसभा भवन

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि विधानसभा के नए प्रतीक चिह्न में अंकित अशोक स्तंभ सत्य व न्याय का प्रतीक है, जबकि गोडावण सांस्कृतिक पहचान और खेजड़ी का वृक्ष त्याग का संदेश देता है। विधानसभा 1 के प्रमुख द्वारों को कर्तव्य, शक्ति, सुशासन, संकल्प और शौर्य द्वार नाम दिए गए। बाहरी द्वारों को बृज, शेखावाटी, वागड़, मेवाड़, मारवाड़, हाड़ौती, मेरवाड़ा और ढूंढाड़ अंचलों के नाम से समर्पित किया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery