Friday, November, 20,2026

RSS के विचारों को मानने वाले लोग कभी नहीं हुए खत्म: बागडे

नई दिल्ली: राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने आरएसएस के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 'जम्मू कश्मीर चुनौतियां और संघ' पुस्तक के विमोचन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि आरएसएस के विचारों को मानने वाले लोग कभी खत्म नहीं हुए। उन्होंने कहा कि संघ के स्वयंसेवक का भाव निस्वार्थ सेवा का होता है। वर्ष 1925 में डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की थी।

बागडे ने हेडगेवार के राजनीतिक और सामाजिक जीवन का उल्लेख करते हुए बताया कि वे वर्ष 1920 के कांग्रेस अधिवेशन में भी शामिल हुए थे। उस समय कांग्रेस अध्यक्ष के चयन को लेकर उन्होंने योगी अरविंद को अध्यक्ष बनाने की बात रखी थी। राज्यपाल ने अपने संबोधन में संघ के प्रचारकों के त्याग और समर्पण का उल्लेख करते हुए राजस्थान के वरिष्ठ प्रचारक सुंदर सिंह भंडारी को याद किया। उन्होंने बताया कि भंडारी साइकिल से चलते थे और बाजरे की रोटी खाते थे। उन्होंने अपना जीवन हिंदू एकता और राष्ट्र के लिए समर्पित किया। बागडे ने कहा कि आज जो परिणाम दिखाई दे रहे हैं, उनके पीछे आरएसएस के प्रचारकों की वर्षों की मेहनत और समर्पण है। इस दौरान उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय से जुड़े संस्मरण भी साझा किए। अपने बचपन का एक प्रसंग सुनाते हुए उन्होंने बताया कि उनके साथ एक मुस्लिम युवक भी आता था, जिसका नाम उन्होंने हनुमान रख दिया था। हालांकि, इस पर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई थी।

इतिहास को अब फिर से लिखने की जरूरत

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने भारतीय संस्कृति और परंपराओं का उल्लेख करते हुए कहा कि हमारी संस्कृति, हमारे उत्सव, हमारे ग्रंथ और हमारे मूल्य ही हमारी पहचान हैं। उन्होंने राजस्थान में होने वाले धार्मिक आयोजनों और रामायण-महाभारत से जुड़े कार्यक्रमों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कुछ लोग देश की प्रगति और उपलब्धियों को नहीं देख पाते और विदेशों में जाकर भारत के बारे में नकारात्मक बातें करते हैं। राज्यपाल ने इतिहास लेखन पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि भारत का इतिहास सही तरीके से नहीं लिखा गया है। अब इतिहास को फिर से लिखने की जरूरत है। जम्मू-कश्मीर के पुराने हालात का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वहां पहले स्थिति बेहद खराब थी। उन्होंने मुस्लिम कॉन्फ्रेंस की स्थापना और बाद में उसके नेशनल कॉन्फ्रेंस बनने का भी उल्लेख किया।

कांग्रेस पर साधा निशाना

अपने संबोधन में राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कांग्रेस की राजनीतिक भूमिका पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज चुनाव आयुक्तों को लेकर सवाल उठाए जाते हैं, लेकिन कांग्रेस ने कई चुनाव आयुक्तों को चुनाव लड़वाया था। उन्होंने आरोप लगाया कि काग्रेस की सरकारे विपक्षी दलों की सरकारों को बर्खास्त किया करती थीं। इस तरह उन्होंने चुनाव आयोग और विपक्षी सरकारों के प्रति कांग्रेस के पुराने स्वैये पर सवाल उठाए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery