Tuesday, August, 12,2025

कला-संस्कृति को भूले, सांस्कृतिक उत्थान की जरूरत

जयपुर: राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा है कि आज भारतीय कला-संस्कृति की ताकत को हम भूलते जा रहे हैं। आज आवश्यकता सांस्कृतिक, शैक्षणिक उत्थान की है। उन्होंने कहा कि संस्कृति हमारे जीवन जीने का ढंग है। निरंतर होने वाले परिवर्तनों को स्वीकार करते हुए जीवन में आगे बढ़ना ही संस्कृति है। पाथेय भवन में हिन्दुस्तान प्रकाशन संस्था और पाथेय कण संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में 'राष्ट्रोत्थान' ग्रंथ के विमोचन अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि संघ ने जब कार्य शुरू किया, उससे पहले लोग हिन्दू की बात नहीं करते थे। वो डॉ. हेडगेवार ही थे, जिन्होंने हिन्दू राष्ट्र की बात की। उन्होंने कहा कि 'व्यष्टि नहीं समष्टि' के अंतर्गत सभी सामाजिक समरसता और भेदभाव से ऊपर उठकर कार्य करें।

आजादी आंदोलन से लेकर विभिन्न अवसरों पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महत्वपूर्ण अवदान की चर्चा करते हुए राज्यपाल ने संघ की 'राष्ट्र प्रथम' की सोच से सबको जुड़ने पर जोर दिया।

'राष्ट्रोत्थान' ग्रंथ विचारों का दस्तावेज

402 पृष्ठों का यह विशेष संकलन ग्रंथ विवेक साप्ताहिक की ओर से प्रस्तुत किया गया है। इसमें सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत, दत्तात्रेय होसबले और अन्य विचारकों के लेख सम्मिलित हैं। ग्रंथ के आठ विभागों में चिंतन, विचार, समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण, नागरिक कर्तव्य, स्व जागृति और अग्रणी जैसे विषय शामिल हैं। अंतिम विभाग में विवेकानंद, गांधी, अंबेडकर, सावरकर, शाहू महाराज, कलाम, अटल सहित कई महान विभूतियों के विचार और योगदान को समाहित किया गया है।

नेहरू, शास्त्री ने समझी संघ की प्रमाणिकता

राज्यपाल ने कहा कि संघ के स्वयंसेवकों की प्रामाणिकता ही थी कि पंडित नेहरू ने 1962 में लाल किले पर संचलन के लिए आमंत्रित किया। 1965 में भी लालबहादुर शास्त्री ने जहां आवश्यकता पड़ी, वहां संघ के स्वयंसेवकों का राष्ट्र के लिए उपयोग किया। भारत की ताकत पूरी दुनिया में बढ़ रही है, हम बचपन से यह कहते थे कि ताकत बढ़ानी है, परंतु ये ताकत हमको किसी को धमकाने या डराने के लिए नहीं बढ़ानी, ये ताकत हमको स्वयं की रक्षा करने लिए बढ़ानी है। इससे पहले राजस्थान के क्षेत्र संघ चालक डॉ. रमेश चन्द्र अग्रवाल ने संघ के शताब्दी वर्ष पर प्रकाशित 'राष्ट्रोत्थान' ग्रन्थ और पंच संकल्प सूत्रों की विवेचना की। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर देशभर में किए जाने वाले आयोजनों और आम जन को राष्ट्रीयता से जोड़े जाने का आह्वान किया। इस अवसर पर हिन्दुस्तान समाचार के रमेश पतंगे और हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. नंद किशोर पाण्डेय ने भी विचार रखे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery