Tuesday, May, 19,2026

अब एक ही कार में कार्यालय जाएंगे अधिकारी, तय किए रूट

जयपुर: पीएम मोदी की अपील के बाद राजस्थान में ईंधन बचत की नई मुहिम अब सरकारी विभागों में भी शुरू हो गई है। बदलते वैश्विक परिदृश्य और ऊर्जा संसाधनों के संरक्षण को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन संयम की अपील का असर अब राजस्थान में दिखाई देने लगा है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशों के बाद राज्य का कृषि विभाग ईंधन बचत को लेकर सक्रिय हो गया है। विभाग ने अधिकारियों के लिए कार पूलिंग सिस्टम लागू करने के साथ-साथ किसानों की ट्रेनिंग और संगोष्ठियों को वर्चुअल मोड पर आयोजित करने का निर्णय लिया है।

कृषि विभाग की इस पहल को प्रशासनिक स्तर पर ऊर्जा संरक्षण और खर्च में कटौती की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। विभाग का मानना है कि यदि सरकारी स्तर पर ईंधन संयम का व्यावहारिक मॉडल अपनाया जाएगा तो इसका सकारात्मक संदेश किसानों और आमजन तक भी पहुंचेगा। कृषि विभाग के आयुक्त नरेश कुमार गोयल ने बताया कि विभाग ने जयपुर में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए कार पूलिंग व्यवस्था लागू कर दी है।

इसके तहत ऐसे अधिकारी जिनके घर कार्यालय से लगभग 10 किलोमीटर के दायरे में हैं, वे अब अलग-अलग वाहन लेकर आने के बजाय सरकारी व अपने निजी वाहन से आपसी समन्वय से एक ही कार में कार्यालय पहुंचेंगे। इसके लिए विभाग ने विस्तृत सूची तैयार की है।

ई-स्टूडियो से होगी प्रदेशभर के किसानों से सीधी बातचीत

कृषि विभाग ने किसानों की ट्रेनिंग, कार्यशालाओं और संगोष्ठियों को भी डिजिटल माध्यम से आयोजित करने का निर्णय लिया है। विभाग का कहना है कि प्रदेशभर से किसानों और कृषि विशेषज्ञों के जयपुर आने-जाने में भारी मात्रा में ईंधन खर्च होता है। इसे देखते हुए अब अधिकतर कार्यक्रम वर्चुअल मोड पर किए जाएंगे। इसके लिए विभाग ने विशेष ई-स्टूडियो और डिजिटल सेटअप तैयार किया है, जिसके जरिए विशेषज्ञ सीधे किसानों से संवाद कर रहे हैं। किसान अपने जिले या ब्लॉक स्तर से ही प्रशिक्षण कार्यक्रमों में शामिल हो सकेंगे। विभाग का मानना है कि इससे समय, संसाधन और ऊर्जा तीनों की बचत होगी। वहीं इससे पहले कृषि विभाग की ओर से 23 से 25 मई तक आयोजित होने वाली राजस्थान ग्लोबल एग्रीटेक मीट (ग्राम) 2026 को भी आगामी आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। इस कार्यक्रम में प्रदेशभर से हजारों किसानों, कृषि वैज्ञानिकों और कृषि क्षेत्र से जुड़े उद्योग प्रतिनिधियों के आने का प्रस्ताव था।

क्या है कार पूलिंग का फॉर्मूला ?

कृषि विभाग ने कार पूलिंग के लिए व्यावहारिक और व्यवस्थित मॉडल अपनाया है। जिन अधिकारियों के घर एक ही दिशा या समान मार्ग पर हैं, उन्हें एक समूह में रखा गया है। प्रत्येक समूह के लिए एक साझा वाहन तय किया गया है। सप्ताह या तय अवधि के अनुसार वाहन उपयोग की जिम्मेदारी बदल सकती है। अलग-अलग गाड़ियों की बजाय एक वाहन के उपयोग से पेट्रोल-डीजल की खपत कम होगी। विभागीय बैठकों और फील्ड विजिट को भी यथासंभव सामूहिक रूप से आयोजित किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर ऑनलाइन मीटिंग को प्राथमिकता दी जाएगी। विभाग का अनुमान है कि इस व्यवस्था से प्रतिदिन बड़ी मात्रा में ईंधन की बचत संभव होगी।

किसानों तक पहुंचेगा ईंधन बचत का संदेश

किसान समाज हमेशा नई पहल से सीख लेता है। ऐसे में यदि कृषि विभाग स्वयं ईंधन बचत और मितव्ययता का मॉडल अपनाता है तो इसका व्यापक प्रभाव ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचेगा। विभाग का उद्देश्य केवल खर्च कम करना नहीं, बल्कि ऊर्जा संरक्षण को जनआंदोलन का रूप देना है। - नरेश कुमार गोयल, कृषि आयुक्त

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery