Thursday, October, 22,2026

रावण की आंखों से बरसे अंगारे, ड्रोन शो में दिखाई रामायण

जयपुर: प्रभु श्रीराम के जयकारों के बीच मंगलवार को प्रदेशभर में बुराई के प्रतीक रावण का अहंकार आतिशबाजी के साथ धू-धू कर जल उठा। विजयादशमी पर कहीं राजसी परंपराओं का वैभव दिखा, तो कहीं आधुनिक तकनीक से रामायण के प्रसंग जीवंत हुए। जोधपुर में 60 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन हुआ, वहीं अजमेर के पटेल मैदान में 125 ड्रोन और लेजर शो ने दर्शकों को आकर्षित किया। कोटा में शाही दरिखाने, ज्वारा पूजन और पारंपरिक रस्मों के बाद रावण दहन किया गया। श्रीगंगानगर में विजयादशमी पर रामलीला मैदान में 75वें विजय दशमी महोत्सव के तहत 70 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। हाईटेक रावण की आंखों से अंगारे बरसे और नाभि में अशोक चक्र चला तो मैदान जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान नशे, भ्रष्टाचार और आतंकवाद के पुतलों का भी दहन किया गया। पदमपुर में 60 फीट ऊंचे हाईटेक रावण का पुतला जलाया गया।

अजमेर में ड्रोन-लेजर शो आकर्षण

अजमेर के पटेल मैदान में 65 फीट ऊंचे रावण और 45-45 फीट के कुंभकर्ण व मेघनाद के पुतलों का दहन हुआ। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी और मेयर अनामिका शर्मा मौजूद रहे। पहली बार 125 ड्रोन और लेजर शो से रामायण की झलक दिखाई गई। देवनानी ने अहंकार छोड़कर नम्रता से व्यवहार करने का संदेश दिया। कांग्रेस पार्षदों ने गढ़वाल पैलेस में अलग आयोजन किया।

शाही परंपरा के साथ रावण दहन

कोटा के दशहरा मैदान में रावण दहन से पहले गढ़ पैलेस में पारंपरिक शाही दरिखाना आयोजित हुआ। पूर्व हाड़ौती रियासतों के प्रतिनिधि पारंपरिक राजसी वेशभूषा में शामिल हुए। पूर्व राजपरिवार के सदस्य इज्यराज सिंह ने ज्वारा पूजन और सीताजी के पाणे पूजन के बाद रावण दहन किया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर और विधायक संदीप शर्मा व कल्पना देवी मौजूद रहे। कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले भी जलाए गए। रावण दहन के साथ ही श्रीराम लीला महोत्सव के दूसरे चरण का समापन पारंपरिक वैभव, लोक संस्कृति और अध्यात्म के अनूठे संगम के साथ हुआ। आतिशबाजी, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और पारंपरिक निकाली गई। सवारी में अखाड़ों के युवकों ने करतब दिखाए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery