Thursday, April, 02,2026

14 हजार पंचायत व 11 हजार वार्डों में करेंगे विस्तार

जयपुर: राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनावों में भले ही देरी हो रही हो, लेकिन कांग्रेस ने ग्रासरूट स्तर पर अपने संगठन को मजबूत करने का अभियान छेड़ दिया है। कांग्रेस 'संगठन बढ़ाओ-लोकतंत्र बचाओ' अभियान के साथ अपने कुनबे में 5 लाख से ज्यादा नए कार्यकर्ताओं का इजाफा करने जा रही है, जिसकी शुरुआत हो चुकी है। अब से एक माह तक अभियान के जरिए कांग्रेस पार्टी न केवल अपने संगठन का विस्तार करेगी, बल्कि भाजपा सरकार के खिलाफ जनसंघर्ष भी छेड़ने वाली है।

अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर आमजन के बीच जनजागरण करेंगे। अभियान का उद्देश्य लोगों को यह बताना है कि नगर निकाय और पंचायती राज चुनाव समय पर न करवाकर भाजपा सरकार ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कमजोर किया है।

एक महीने का एक्शन प्लान

अभियान के तहत 1 से 7 अप्रैल तक ग्राम पंचायत और वार्ड स्तर पर कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा, 8 से 14 अप्रैल तक जिला और विधानसभा स्तर पर कार्यक्रम आयोजित होंगे, जबकि 15 से 30 अप्रैल तक प्रदेशभर में व्यापक गतिविधियां चलाई जाएंगी। इसी कड़ी में प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली 2 अप्रैल को ब्यावर जिले से इस जन आंदोलन का आगाज करेंगे। डोटासरा ने कहा कि यह अभियान सिर्फ संगठन विस्तार तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसके जरिए भाजपा सरकार की नाकामियों को जनता के बीच बेनकाब किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार में निर्णय लेने की क्षमता का अभाव है और जनता के मुद्दों को पूरी तरह नजरअंदाज किया जा रहा है।

पंचायतों और वार्डों में बनेगी कार्यकारिणी

कांग्रेस ने इस बार जमीनी स्तर पर रणनीति अपनाई है। पहली बार 14 हजार ग्राम पंचायत और 11 हजार शहरी वार्ड स्तर तक 21 सदस्यीय कार्यकारिणी गठित की जा रही है। प्रदेशभर में 5 लाख 35 हजार से अधिक नए पदाधिकारी बनाकर कांग्रेस अपने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का लक्ष्य लेकर चल रही है। जिला प्रभारी और विधानसभा ऑब्जर्वर मंडलों, ब्लॉक और जिला स्तर पर बैठकें करेंगे और 21 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए सक्रिय कार्यकर्ताओं का चयन करेंगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery