Friday, December, 26,2025

प्रदेश में गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं, गुंडा आएगा तो नहीं जाएगा वापसः CM

सीकर जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शमां ने बुधवार को रामगढ़ शेखावाटी में राज्य सरकार के दो वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित धन्यवाद सभा तथा विभित्र विकास कार्यों के लोकार्पण-शिलान्यास समारोह को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस ने 70 वर्षों तक जनता के साथ ठगी की, जबकि भाजपा सरकार जनता से किए गए वादों को पूरा कर रही है।

कानून-मुख्यमंत्री ने व्यवस्था, विकास कार्यों, महिला सशक्तीकरण, युवा रोजगार और शेखावाटी की ऐतिहासिक हवेलियों के संरक्षण पर विशेष जोर दिया। कानून-व्यवस्था को लेकर उन्होंने दो टूक कहा कि प्रदेश में गुंडागर्दी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि कोई गुंडा आएगा तो वापस नहीं जाएगा। सीएम ने कहा कि झुंझुनूं में गुंडों की क्या हालत की गई, सबने देखा। कानून तोड़ने वालों को करारा जवाब मिलेगा। उन्होंने भ्रष्टाचार की शिकायतों के लिए जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर की जानकारी भी दी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सीकर जिले में 155 करोड़ रुपए और झुंझुनूं जिले में 384 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इससे पहले मुख्यमंत्री ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और दिव्यांग स्कूटी योजना के तहत लाभार्थियों को रकूटी वितरित की। कार्यक्रम में यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्य, सैनिक कल्याण सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रेम सिंह चाचौर, विधायक गोरधन, सुभाष मील, हरलाल महारण, राजेंद्र भांबू, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ आदि शामिल थे।

दो वर्षों में रिकॉर्ड विकास कार्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने मात्र दो वर्षों में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के पांच वर्षों से अधिक काम किए हैं। उन्होंने प्रमुख उपलब्धियां गिनाई।

  • बिजली उत्पादन क्षमता में 6,363 मेगावाट की वृद्धि (पूर्व सरकार: 3,952 मेगावाट)
  • गौशालाओं को 3,433 करोड़ रुपए की सहायता (पूर्व सरकार: 3,117 करोड़)
  • 15,684 किमी सड़कों का निर्माण (पूर्व सरकार: 13,160 किमी)
  • 85 हजार हेक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा (पूर्व सरकार: 52 हजार हेक्टेयर)
  • 35 हजार से अधिक फार्म पॉन्ड का निर्माण (पूर्व सरकार: 29 हजार) उन्होंने कहा कि संकल्प पत्र के 70 प्रतिशत वादे दो वर्षों में ही पूरे कर लिए गए हैं।

शेखावाटी के लिए पानी, विरासत और पर्यटन पर फोकस

मुख्यमंत्री ने कहा कि यमुना जल समझौते की डीपीआर का कार्य शुरू हो चुका है और शेखावाटी क्षेत्र को भरपूर पानी मिलेगा। राम जल सेतु लिंक परियोजना भी तेजी से लागू की जा रही है। हवेलियों के संरक्षण पर उन्होंने कहा कि शेखावाटी की हवेलियां हमारी अद्वितीय धरोहर हैं। झुंझुनू, सीकर और चूरू जिलों की 662 हवेलियों को संरक्षण के लिए चिह्नित किया गया है, जिनके लिए सख्त कानून लाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने फिल्म पर्यटन प्रोत्साहन नीति-2025 लागू करने की घोषणा करते हुए कहा कि राजस्थान फिल्म शूटिंग के लिए देश का सबसे बेहतर स्थान है, जिससे स्थानीय रोजगार के अवसर बढ़ेगे।

महिला सशक्तीकरण व गरीब कल्याण पर जोर

मुख्यमंत्री ने नरेंद्र मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार इन्हें और अधिक प्रभावी ढंग से लागू कर रही है। उन्होंने बताया कि लखपति दीदी योजना से 12 लाख से अधिक महिलाए लाभान्वित हुई हैं। मातृ वंदना योजना की राशि 5,000 से बढ़ाकर 6,500 रुपए की गई। आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों की दूध और पौष्टिक आहार दिया जा रहा है। पशुपालकों को दूध पर 5 रुपए प्रति लीटर अनुदान दिया जा रहा है उन्होंने कहा कि हमारी बहनें अब लखपति ही नहीं, मिलेनियर दीदी बनेंगी।

'पेपर लीक नहीं, 4 लाख नौकरियां'

युवाओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले दो वर्षों में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि 92 हजार पदों पर नियुक्तियां दी जा चुकी है। 1 लाख 53 हजार पदी पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। हम पांच साल में 4 लाख सरकारी नौकरियां देंगे और युवाओं को नौकरी देने वाला भी बनाएंगे।

विधानसभा में नहीं आते कांग्रेस नेता

कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि 70 साल तक कांग्रेस ने जनता के साथ ठगी की है। पंजे ने गंजा करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता विधानसभा में नहीं आते, बहस से भागते हैं और सोशल मीडिया पर बयानबाजी करते हैं। सीएम ने कहा, 'हम चुनौती देते हैं, आइए सदन में चर्चा करें। द्विटर पर बयान देने से कुछ नहीं होता। हम अपने हर काम का हिसाब देने को तैयार है। कांग्रेस वाले आलू से सोना बनाने की बात करते हैं, हम पानी लाएंगे ताकि किसान धरती में हल जोतकर सोना उगले।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery