Friday, December, 26,2025

सर्दी ने दिखाए तीखे तेवर, फतेहपुर का पारा पहुंचा 1.6 डिग्री पर

जयपुर: राजस्थान में सर्दी ने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कई हिस्सों में शीत लहर का दौर जारी है, जबकि सुबह-शाम घना कोहरा छाया रहा। शेखावाटी अंचल सबसे अधिक प्रभावित है।

सीकर जिले के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। यहां अलसुबह कई स्थानों पर पाला भी जमा नजर आया। चूरू और सीकर सहित आसपास के जिलों में रातें ठिठुरन भरी रहीं। बीते 24 घंटों में प्रदेश में मौसम शुष्क रहा, लेकिन उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलते न्यूनतम तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई। राजधानी जयपुर में आसमान मुख्यतः साफ रहा, हालांकि सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान 23-25C और न्यूनतम 9-11C के बीच रहने की संभावना जताई है।

आगामी दो दिन शीत लहर की चेतावनी

प्रदेश में 26-27 दिसंबर तक शीत लहर का असर बना रहने की संभावना है। इसे देखते हुए पूर्वी राजस्थान के अलवर, भरतपुर, धौलपुर, झुंझुनूं, सीकर, करौली, दौसा, डीग, खैरथल-तिजारा, कोटपूतली-बहरोड़ और पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, चूरू, नागौर, डीडवाना-कुचामन आदि जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में 1-2 डिग्री की और गिरावट संभव है, इसके बाद तापमान स्थिर रह सकता है। शेखावाटी और उत्तरी राजस्थान में पाले की आशंका से फसलों को नुकसान का खतरा है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery