Sunday, March, 01,2026

स्पीकर के निर्देशों से दोनों पक्षों में सहमति

जयपुर: राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार देर रात बने गतिरोध का शुक्रवार को समाधान हो गया। सदन की कार्यवाही की शुरुआत हल्के-फुल्के माहौल में हुई, जब कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने अध्यक्ष वासुदेव देवनानी से मुस्कुराते हुए पूछा कि आप बड़े हो या श्रवण जी? इस पर अध्यक्ष ने कहा कि यह तो सदन तय करेगा। उम्र का सवाल उठने पर देवनानी ने कहा
कि उम्र में वे बड़े हैं, जिस पर डोटासरा ने जवाब दिया कि क्षमा बड़न को चाहिए, आपको बड़ा दिल रखना चाहिए।

अध्यक्ष ने भी हल्के अंदाज में कहा कि छोटों को भी बड़ों का कहना मानना चाहिए। इसके बाद सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से आगे बढ़ी। गतिरोध की पृष्ठभूमि में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की ओर से मुख्य सचेतक की भाषा और व्यवहार पर आपत्ति जताई गई थी। अध्यक्ष देवनानी ने स्पष्ट किया कि सदन की गरिमा बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है और सभी पक्षों को पर्याप्त समय दिया गया है। उन्होंने आंकड़े रखते हुए बताया कि 18 से 26 फरवरी तक मांगों पर चर्चा में सत्ता पक्ष को 24 घंटे 56 मिनट और कांग्रेस को 21 घंटे 26 मिनट का समय मिला, जो लगभग दो-तिहाई के बराबर है। उन्होंने निर्देश दिए कि बोलने वालों की सूची सुबह 11 या अधिकतम 12 बजे तक उपलब्ध कराई जाए।

 

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery