Saturday, March, 14,2026

अन्नपूर्णा रसोई में नहीं होगी सिलेंडरों की कमी: रवि जैन

जयपुर: राज्य में संचालित अन्नपूर्णा रसोई योजना में घरेलू गैस सिलेंडरों की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए स्वायत्त शासन विभाग के शासन सचिव रवि जैन ने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। उन्होंने गुरुवार को आयोजित समीक्षा बैठक में कहा कि योजना के तहत संचालित सभी रसोइयों में गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता बनी रहनी चाहिए, ताकि आमजन को भोजन प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। बैठक में बताया गया कि प्रदेशभर में करीब 1071 अन्नपूर्णा रसोइयां संचालित हो रही हैं। शासन सचिव  ने इनके संचालन की नियमित और सघन मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक रसोई में गैस सिलेंडर की उपलब्धता, आपूर्ति व्यवस्था और संचालन की स्थिति पर लगातार नजर रखी जाए। उन्होंने सभी जिला कलेक्टरों को भी निर्देशित किया कि अपने-अपने जिलों में गैस सिलेंडर सप्लायर्स की नियमित समीक्षा करें और यह सुनिश्चित करें कि अन्नपूर्णा रसोइयों को समय पर पर्याप्त गैस आपूर्ति हो। साथ ही स्पष्ट किया गया कि इन रसोइयों में केवल घरेलू गैस सिलेंडर का ही उपयोग किया जाएगा, कमर्शियल सिलेंडर का नहीं।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery