Thursday, November, 27,2025

संविधान देश की पहचान का आधार... मार्गदर्शक दस्तावेजः मुर्मू

नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को कहा कि संविधान देश की पहचान का आधार है और साथ ही औपनिवेशिक मानसिकता को त्यागने तथा राष्ट्रवादी सोच को अपनाने के लिए मार्गदर्शक दस्तावेज भी है।

राष्ट्रपति 'संविधान सदन (पुराना संसद भवन) के केंद्रीय कक्ष में आयोजित संविधान दिवस समारोह को संबोधित कर रही थीं। कार्यक्रम में राष्ट्रपति के नेतृत्व में संविधान की प्रस्तावना का पाठ भी किया गया। राष्ट्रपति ने नौ भाषाओं-मलयालम, मराठी, नेपाली, पंजाबी, बोडो, कश्मीरी, तेलुगु, वड़िया और असमिया में संविधान के डिजिटल संस्करण का भी लोकार्पण किया। राष्ट्रपति ने कहा कि भारत दुनिया के लिए विकास का एक नया मॉडल पेश कर रहा है और लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि हमारा संविधान राष्ट्रीय गौरव का दस्तावेज है। देश के संविधान निर्माता चाहते थे कि व्यक्तिगत, लोकतांत्रिक अधिकार हमेशा सुरक्षित रहें। जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को निरस्त करने का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इस प्रावधान को समाप्त करके देश को एक राजनीतिक बाधा से मुक्त कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक में हमारी संसद ने लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। राष्ट्रपति ने तीन तलाक पर प्रतिबंध, जीएसटी व्यवस्था को शुरुआत को क्रमशः महिलाओं और वित्तीय सशक्तीकरण के लिए दो सबसे महत्वपूर्ण कदम बताया।

उपराष्ट्रपति, पीएम मोदी समेत कई केंद्रीय मंत्री भी मौजूद थे समारोह में

समारोह के दौरान मुर्मू के अलावा उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और किरेन रिजिजू तथा राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश मंच पर आसीन थे। इस कार्यक्रम में कई केंद्रीय मंत्री और संसद के दोनों सदनों के सदस्य शामिल हुए। मूल सविधान में सुलेख पर एक स्मारक पुस्तिका भी जारी की गई।

देश तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर

राष्ट्रपति ने कहा कि हमारा देश दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के लिए तेजी से आगे बढ़ रहा है। मुर्मू ने कहा कि 25 करोड़ लोगों को गरीची से बाहर लाना देश की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है तथा महिलाएं, युवा, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, किसान, मध्यम वर्ग, नया मध्यम वर्ग हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत कर रहे है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery