Monday, May, 11,2026

संयम से करें पेट्रोल-डीजल का इस्तेमाल: PM मोदी

हैदराबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पेट्रोलियम उत्पादों के संयमित इस्तेमाल की अपील करते हुए कहा कि मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों में ऊर्जा बचत समय की सबसे बड़ी जरूरत बन गई है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल, डीजल और गैस जैसे आयातित ईंधन का उपयोग केवल आवश्यकता के अनुसार किया जाना चाहिए, ताकि विदेशी मुद्रा की बचत हो। हैदराबाद में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि संघर्ष के कारण दुनिया भर में पेट्रोल-डीजल और उर्वरकों की कीमतों में भारी वृद्धि हुई है। हमें आज ये संकल्प लेना होगा कि अगले 1 साल तक सोना न खरीदें। विदेश यात्रा कुछ समय के लिए टालना देशहित में होगा। देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए खाद्य तेल की खपत कम करें।

सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील की

मोदी ने लोगों से ईंधन बचाने के लिए सार्वजनिक परिवहन को प्राथमिकता देने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिन शहरों में मेट्रो सुविधा उपलब्ध है, वहां लोग निजी वाहनों के बजाय मेट्रो का अधिक उपयोग करें। साथ ही कार पूलिंग अपनाकर अधिक लोगों के साथ यात्रा करें, ताकि ईंधन की खपत कम हो सके। जरूरत पड़ने पर फिर से वर्क फ्रॉम होम, ऑनलाइन मीटिंग और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग जैसी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

पेट्रोल-डीजल

  • 'भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा कच्चे तेल का उपभोक्ता है।
  • देश में प्रतिदिन करीब 10 करोड़ लीटर पेट्रोल और 35 करोड़ लीटर से अधिक डीजल की खपत हो रही है।
  • अप्रैल 2026 में पेट्रोल-डीजल की मांग में 13% से अधिक वृद्धि दर्ज की गई।
  • भारत कुल तेल जरूरत का 88% आयात करता है, जिससे विदेशी मुद्रा पर 117.5 मिलियन डॉलर का दबाव पड़ता है।

सोने की खरीद

  • भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सोना उपभोक्ता देश है और अपनी अधिकांश जरूरत आयात से पूरी करता है।
  • देश हर साल 700 से 900 टन तक सोना आयात करता है, जिससे विदेशी मुद्रा पर भारी दबाव पड़ता है।
  • 2025-26 में सोने का आयात बिल बढ़कर 71.98 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया।

विदेश यात्राएं

  • 2025 में रिकॉर्ड 3.3 करोड़ से अधिक भारतीयों ने विदेश यात्रा की, जिससे विदेशी मुद्रा का बड़ा हिस्सा बाहर गया।
  • RBI के अनुसार 2023-24 में विदेश यात्राओं पर भारतीयों ने 31.7 बिलियन डॉलर खर्च किए।
  • पीएम मोदी की अपील का उद्देश्य गैर-जरूरी विदेशी खर्च कम कर देश की आर्थिक स्थिरता को मजबूत बनाए रखना है।

खाद्य तेल

  • भारत में प्रति व्यक्ति खाद्य तेल की खपत 20 किलोग्राम प्रतिवर्ष से अधिक हो चुकी है, जो ICMR की अनुशंसित 12 किलोग्राम सीमा से काफी ज्यादा है।
  • देश अपनी कुल खाद्य तेल जरूरत का लगभग 55-60% आयात करता है, जिससे विदेशी मुद्रा पर भारी दबाव पड़ता है।
  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery