Friday, November, 20,2026

सुबह-शाम गाली देने से देश आगे नहीं बढ़ता: मोदी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के भारत को अर्थव्यवस्था को लेकर दिए गाए बयान पर तीखा पलटवार किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि सुबह-शाम किसानों और कारोबारियों को गाली देने से देश आगे नहीं बढ़ता। भारत की प्रगति के लिए मेहनत, निवेश और सकारात्मक सोच जरूरी है। पीएम मोदी ने भारत मंडपम में फिक्की के शताब्दी समारोह का उद्घाटन किया। मोदी ने कहा कि आज भारत दुनिया को सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था है और देश की विकास दर करीब 7 प्रतिशत रहने का अनुमान है। वैश्विक रेटिंग एजेंसियां भी भारत की तरक्की की सराहना कर रही हैं। करोड़ों लोग तेजी से गरीबी से बाहर निकले हैं। दरअसल, राहुल गांधी ने एक दिन पहले अमेरिका की कोलंबिया युनिवर्सिटी में भारत को आर्थिक आपदा के मुहाने पर खड़ा बताते हुए बेरोजगारी और आर्थिक असमानता को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा था।

70 के दशक में नहीं हट पाई गरीबी

गरीबी का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि 70 के दशक में जब देश में 'गरीबी हटाओ' का नारा दिया गया था, तब भारत की आबादी करीब 50 करोड़ थी। गरीबी तब भी दूर हो सकती थी, लेकिन उस समय नीतियों और नीयत दोनों में कमी रही। उन्होंने कहा कि सही नीयत से काम हुआ और सरकार ने सही दिशा में कदम बढ़ाए, तो सिर्फ 12-13 वर्षों में 50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकल आए।

कंपनियों से कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाने की अपील

प्रधानमंत्री ने बड़े उद्योगपतियों से सख्त लहजे में कहा कि सरकार ने कॉपस्टि टैक्स 30% से घटाकर 22% किया और 12 लाख रुपए तक की सालाना कमाई को टैक्स फ्री किया। इसके बावजूद कंपनियों ने न तो कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाई और ना ही ज्यादा लोगों को नौकरी दी। कंपनियों का स्वैया ऐसा है कि 'मोदी जी, आप करिए, हम तो सिर्फ देखते रहेंगे।' क्या ऐसे ही काम चलता रहेगा? प्रधानमंत्री ने कंपनियों से ज्यादा नौकरियां पैदा करने और कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाने की अपील की।

मोदी की कारोबारियों को सलाह...

  • देश में भी अच्छे सामान बनाएं: कंपनियां भारत के ग्राहकों को भी विदेशों जैसी अच्छी क्वालिटी के सामान दें।
  • विदेशों में कारोबार बढ़ाएं: कंपनियां केवल भारत ही नहीं, दूसरे देशों के बाजारों में भी अपने उत्पाद बेचें।
  • कारोबारियों की समस्याएं सुनेंगे: सरकार कारोबारियों के सुझावों पर ध्यान देगी और उनकी परेशानियां दूर करेगी।
  • नई तकनीक अपनाएं: कंपनियों नए तरीके और तकनीक अपनाकर ग्राहकों की जरूरत के अच्छे उत्पाद बनाएं।

फिक्की के 100 साल के सफर पर मंथन

फिक्की के 100 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय अर्थव्यवस्था के बदलते दौर का जिक किया। उन्होंने कहा कि देश ने लाइसेंस कोटा राज, राष्ट्रीयकरण और फ्रेजाइल फाइव जैसी चुनौतिया देखी हैं। लेकिन पिछले 12 वर्षों में युवाओं, किसानों, श्रमिकों और उद्योग जगत के प्रयासों से आर्थिक स्थिति में बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि किसी संस्था का 100 वर्षों तक सक्रिय रहना बड़ी उपलब्धि है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery