Saturday, June, 28,2025

बम, बंदूक नहीं... विकास का पर्याय बन रहा पूर्वोत्तरः पीएम मोदी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि कभी "बम, बंदूक और नाकेबंदी के लिए पहचाना जाने वाला पूर्वोत्तर क्षेत्र अब अभूतपूर्व प्रगति कर रहा है। पूर्वोत्तर की विविधता उसकी सबसे बड़ी ताकत है और सभी राज्य निवेश व नेतृत्व के लिए तैयार हैं।" उन्होंने पूर्वोत्तर को बायो-इकोनॉमी, स्पोर्ट्स, स्किल और टूरिज्म का उभरता केंद्र बताया और इसे 'अष्टलक्ष्मी' की संकल्पना से जोड़ा। मोदी ने कहा कि "यह क्षेत्र अब ऊर्जा और सेमीकंडक्टर जैसे रणनीतिक क्षेत्रों के लिए प्रमुख गंतव्य बन रहा है। असम में बन रहा सेमीकंडक्टर संयंत्र जल्द ही 'मेड इन इंडिया' चिप प्रस्तुत करेगा, जो क्षेत्र के लिए मील का पत्थर सिद्ध होगा। इससे अत्याधुनिक तकनीक के द्वार खुलेंगे और भारत के उच्च तकनीक उद्योग में पूर्वोत्तर की भूमिका सशक्त होगी।"

प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को नई दिल्ली में दो दिवसीय 'राइजिंग नॉर्थईस्ट इन्वेस्टर्स समिट' का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में पूर्वोत्तर के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, नौकरशाह, राजनयिक और अन्य लोग शामिल हो रहे हैं। उद्योग जगत के शीर्ष लोग मुकेश अंबानी, गौतम अदाणी, अनिल अग्रवाल और अन्य लोग उद्घाटन सत्र में शामिल हुए।

हमने दिल से रिश्ता बनाया

प्रधानमंत्री ने कहा कि "नॉर्थ ईस्ट निवेश के लिए तैयार है और ये पूर्वी भारत का सबसे अहम अंग है। नॉर्थ ईस्ट अब भारत का ग्रोथ इंजन बन रहा है। नॉर्थ ईस्ट के सभी राज्यों के विकास को पर लग रहे हैं। सभी राज्य निवेश के लिए बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। हमने उत्तर पूर्व से सिर्फ योजनाओं से रिश्ता नहीं बनाया है, हमने दिल से रिश्ता बनाया है।" मोदी ने कहा कि उनकी सरकार के लिए 'ईस्ट' का मतलब है- 'सशक्तीकरण, कार्य, सुदृढीकरण और परिवर्तन' जो क्षेत्र के लिए नीतिगत ढांचे को परिभाषित करता है।

1.25 लाख करोड़ का निवेश करेंगे

नॉर्थईस्ट इन्वेस्टर्स समिट 2025 में भारत के दो बड़े उद्योग समूह रिलायंस इंडस्ट्रीज और अडानी ग्रुप ने देश के नॉर्थईस्ट यानी पूर्वोत्तर भारत में भारी निवेश करने का ऐलान किया है। दोनों कंपनियों ने मिलकर 1.25 लाख करोड़ रुपए के निवेश करने का वादा किया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery