Wednesday, October, 21,2026

पाली की ग्वार गम फैक्ट्री में भीषण आग... दो जिंदा जले

पाली: शहर के औद्योगिक थाना क्षेत्र के फोर्थ फेज स्थित सारड़ा बायो पॉलिमर्स की ग्वार गम फैक्ट्री में रविवार देर रात भीषण आग लग गई। हादसे में दो मजदूरों की जिंदा जलने से मौत हो गई, जबकि तीन मजदूर करीब 70 प्रतिशत झुलस गए। सोमवार को मलबे से दोनों मजदूरों के शव मिले, लेकिन बुरी तरह झुलसने के कारण उनकी पहचान नहीं हो सकी। आग रविवार रात करीब 11:30 बजे फैक्ट्री के उस हिस्से में लगी, जहां मनदूर काम कर रहे थे। शुरुआती जानकारी के अनुसार, लिफ्ट में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से फैल गई। लपटों में घिरे तीन मजदूर जलते कपड़ों के साथ 'बचाओ-बचाओ' चिल्लाते हुए बाहर निकले और सड़क पर गिरकर अचेत हो गए। विक्की (19), अवधेश कुमार (40) और राजू (28) को बांगड़ अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर हालत के चलते तीनों को जोधपुर रेफर कर दिया गया।

युवकों को निजी कार से पहुंचाया अस्पताल

पाली के गुरुनगर निवासी रवि और महेंद्र ने बताया कि वे डेकोरेशन का काम करते हैं। आग की लपटें देखकर वे मौके पर पहुंचे। झुलसे मजदूरों को देखकर एम्बुलेंस को फोन किया, लेकिन उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाने के लिए अपनी कार से बांगड अस्पताल ले गए। सूचना पर एसडीएम विमलेंद्र सिंह राणावत, सीओ सिटी मंगलेश चुण्डावत और औद्योगिक थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची।

फायर सिस्टम का नहीं हो सका इस्तेमाल

फैक्ट्री में फायर फाइटिंग सिस्टम लगा था, लेकिन आग अचानक फैलने से मजदूर जान बचाकर बाहर भागे और इसका इस्तेमाल नहीं हो सका। बाद में जेसीबी से फैक्ट्री की दीवार तोड़ी गई, जिससे पाइप भी टूट गया।

नाइट शिफ्ट में थे 17 मजदूर

हादसे के समय फैक्ट्री में नाइट शिफ्ट में 17 मजदूर काम कर रहे थे। इनमें से 12 मजदूर बाहर भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहे, जबकि दो मजदूर अंदर फंस गए। जले दोनों मजदूरों की पहचान बिहार के गया जिले के रेसीर निवासी नीतीश कुमार (20) और बाना बिगहा निवासी उपेंद्र राजवंशी (32) के रूप में हुई है।

आठ दमकलों ने किए 55 राउंड

आग की सूचना पर रात करीब 12 बजे पाली की दमकलें मौके पर पहुंची। आग की भयावहता को देखते हुए सोजत, रानी, फालना और सुमेरपुर से भी दमकलें बुलाई गईं। करीब साढ़े चार घंटे की मशक्कत के बाद सुबह चार बजे आग पर काबू पाया जा सका। दमकल की करीब आठ गाड़ियों ने 55 राउंड किए। आग से फैक्ट्री में रखा एक ट्रैक्टर-ट्रॉली भी जल गया। फैक्ट्री में गैस के बड़े सिलेंडर रखे थे, लेकिन वे आग से दूर होने के कारण सुरक्षित रहे।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery