Wednesday, June, 17,2026

नीट री-एग्जाम तक भारत में टेलीग्राम पर रोक

नई दिल्ली: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) 2026 की पुनर्परीक्षा से पहले केंद्र सरकार ने देश में मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर 22 जून तक अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया है। यह कदम नकल माफियाओं, फर्जी प्रश्न पत्र लीक दावों और भ्रामक सूचनाओं पर रोक लगाने के उद्देश्य से उठाया गया है। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने टेलीग्राम को 30 जून तक भारत में संदेशों में बाद में संशोधन की सुविधा भी बंद रखने का निर्देश दिया है। एनटीए महानिदेशक अभिषेक सिंह ने कहा कि 21 जून को होने वाली पुनर्परीक्षा को निष्पक्ष और सुरक्षित बनाने के लिए यह कदम आवश्यक था। पिछले कुछ सप्ताह में टेलीग्राम पर कई चैनल और समूह पेपर लीक और अन्य भ्रामक नामों से सक्रिय थे तथा अभ्यर्थियों से प्रश्न पत्र उपलब्ध कराने के नाम पर धन की मांग कर रहे थे।

सीकर में डेरा डालेंगे संभागीय आयुक्त-आईजी

NEET री-एग्जाम को लेकर प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं। परीक्षा के शांतिपूर्ण, पारदर्शी और नकलमुक्त संचालन को सुनिश्चित करने के लिए सीकर जिले को सबसे संवेदनशील क्षेत्र मानते हुए विशेष फोकस किया गया है। उच्च स्तर से संभागीय आयुक्त वी. सरवन कुमार और आईजी रेंज राहुल प्रकाश को 20 एवं 21 जून को सीकर में रहने के निर्देश दिए गए है। दोनों अधिकारी परीक्षा व्यवस्थाओं, सुरक्षा इंतजामों और कानून-व्यवस्था की स्थिति की लगातार निगरानी करेंगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery