Friday, June, 19,2026

केरल तट के पास लाइबेरियाई जहाज डूबा

कोच्चि: केरल तट के पास रविवार सुबह एक बड़ा समुद्री हादसा हुआ जब खतरनाक सामग्री मे भरे 640 कंटेनरों के साथ एक लाइबेरियाई मालवाहक जहाज 'एमएससी एल्सा 3 समुद्र में पलटने के बाद डूब गया। इस हादसे के बाद समुद्र में बड़े पैमाने पर तेल का रिसाव हुआ है, जिससे तटीय क्षेत्रों में पर्यावरणीय संकट की आशंका बढ़ गई है। राज्य सरकार ने पूरे केरल में अलर्ट जारी करते हुए मछुआरों से समुद्र में न जाने की अपील की है। भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) स्थिति से निपटने के लिए सक्रिय रूप से जुटा हुआ है और तेल रिसाव पर नियंत्रण के लिए प्रयास कर रहा है। प्रदूषण नियंत्रण के लिए तटरक्षक बल ने विशेष जहाजों और डोर्नियर विमात को तैनात किया है।

24 सदस्यीय चालक दल सुरक्षित

इस जहाज पर सवार सभी 24 चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं। नौसेना के जहाजों ने अंतिम तीन सदस्यों को भी शाम तक सकुशल बचा लिया। आईसीजी ने बताया कि जहाज के टैंकों में 84.44 मीट्रिक टन डीजल और 367.1 मीट्रिक टन फर्नेस ऑयल था। इसके अलावा कंटेनरों में कैल्शियम कार्बाइड जैसे खतरनाक रसायन मौजूद थे, जो समुद्री जल के संपर्क में आकर अत्यधिक ज्वलनशील एसिटिलीन गैस उत्सर्जित कर सकते हैं। ईंधन का फैलाव लगभग तीन किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हो रहा है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery