Thursday, January, 29,2026

भारत-रूस की दोस्ती ध्रुव तारे की तरह... हम कसौटी पर खरे: मोदी

नई दिल्ली: भारत दौरे पर आए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन की यात्रा ऐतिहासिक रही। यात्रा के दूसरे दिन भारत और रूस के बीच 19 अहम समझौते हुए और दोनों देशों के बीच रणनीतिक संबंधों को नई ऊर्जा मिली।

शुक्रवार को पुतिन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करीब 24 घंटे में 3 बार मुलाकात की। दोनों नेताओं ने साथ में प्राइवेट डिनर, द्विपक्षीय बातचीत, जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस और इंडिया-रूस बिजनेस फोरम की बैठक को संचाधित किया। हालांकि, यात्रा के दौरान किसी बड़े रक्षा समझौते की घोषणा नहीं हुई, लेकिन पुतिन ने साफ किया कि रूस भारत को हथियारों और तेल की सप्लाई जारी रखेगा।

भारत-रूस के 23वें शिखर सम्मेलन में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि पुतिन की यात्रा ऐसे समय हो रही है जब हमारे द्विपक्षीय संबंध कई अहम पड़ावों से गुजर रहे हैं। उन्होंने पाद किया कि 25 वर्ष पहले राष्ट्रपति पुतिन ने ही सामरिक साझेदारी की मजबूत नींव रखी थी। मोदी ने कहा कि भारत-रूप्स की दोस्ती भुष तारे की तरह अटल रही है और समय की हर कसौटी पर खरी उतरी है।

हम रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म के साथ बढ़ रहे आगे

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत-रूस संबंधों की सबसे बड़ी ताकत यह है कि वे हमारे साझा प्रयासों को दिशा और गति देते हैं। यही साझेदारी नए सपनों और आकांक्षाओं को उड़ान देती है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष पुतिन के साथ 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 100 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन हाल की बातचीत से यह संभावना दिखती है कि यह लक्ष्य समय से पहले पूरा होगा। हम रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म के सिद्धांत पर आगे बढ़ रहे हैं।

भारत-रूस शिखर सम्मेलन का आमंत्रण

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन का शुक्रवार सुबह राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया गया, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस दौरान उपस्थित थे। इसके बाद वे राजघाट पहुंचे और महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धांजलि दी। पुतिन फिर हैदराबाद हाउस पहुंचे, जहां प्रधानमंत्री मोदी के साथ उनकी द्विपक्षीय बैठक हुई। बैठक के बाद दोनों नेताओं ने भारत-रूस बिजनेस समिट में हिस्सा लिया। शाम को राष्ट्रपति भवन में उनके सम्मान में डिनर का आयोजन किया गया। पुतिन ने अगले वर्ष मॉस्को में होने वाले भारत-रूस शिखर सम्मेलन के लिए पीएम मोदी को आमंत्रित किया और रात को रूस लौट गए।

100 बिलियन डॉलर कारोबार का लक्ष्य

हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच द्विपक्षीय वार्ता में महत्वपूर्ण समझौते हुए। इन समझौतों ने ऊर्जा, व्यापार, प्रवासन, खाद्य सुरक्षा और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में भारत-रूस साझेदारी को और मजबूत किया है। भारत-रूस के बीच विजन 2030 दस्तावेज पर हस्ताक्षर, हेल्थ, फूड सेफ्टी सेक्टर में एग्रीमेंट, फ्री टूरिस्ट वीजा, 2030 तक 100 बिलियन डॉलर कारोबार का लक्ष्य, फ्री ट्रेड पर वार्तासमेत 19 समझौते हुए। इनमें से कुछ अहम समझौतें इस प्रकार हैं-

  • ऊर्जा सहयोग: रूस ने भरोसा दिलाया कि वह भारत की बढ़ती अर्थव्यवस्था के लिए लगातार और बिना रुकावट ईंधन की सप्लाई करता रहेगा।
  • औद्योगिक साझेदारी: भारतीय कंपनियों ने रूस की URALCHEM के साथ एक यूरिया प्लांट रूस में ही स्थापित करने का समझौता किया।
  • फूड सेफ्टी: भारत की FSSAI और रूस की उपभोक्ता सुरक्षा एजेंसी के बीच खाद्य सुरक्षा नियमों को मजबूत करने के लिए औपचारिक समझौते
  • हेल्थकेयर सहयोगः मेडिकल रिसर्च और हेल्थ सर्विस में सहयोग बढ़ाने के लिए कई Mou साइन किए गए।
  • समुद्री लॉजिस्टिक्सः बदरगाह और शिपिंग ऑपरेशन में भारत-रूस के सहयोग को बढ़ाने के लिए एक MoU पर हस्ताक्षर हुए।
  • माइग्रेशन और मोबिलिटी: दोनों देशों ने लोगों की आवाजाही को आसान बनाने और माइग्रेशन प्रक्रियाओं की सरल करने के लिए समझौते किए।

रूस और भारत दशकों से विश्वसनीय व्यापारिक साझेदारः पुतिन

नई दिल्ली। भारत मंडपम में बिजनेस फोरम के दौरान राष्ट्रपति पुत्तिन ने कहा कि रूसी प्रतिनिधिमंडल केवल ऊर्जा संबंधी मुद्दों पर चर्चा करने और तेल व गैस की आपूर्ति के अनुबंध करने के लिए ही नहीं आया था। हम भारत के साथ अपने बहुआयामी संबंधों का विकास चाहते हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत एक स्वतंत्र और संप्रभु नीति का संचालन कर रहा है और साथ ही बहुत अच्छे परिणाम भी हासिल कर रहा है।

भारत बन रहा तकनीकी रूप से आत्मनिर्भर

पीएम मोदी की दूरदर्शी आर्थिक नीतियों और 'मेक इन इंडिया जैसे ऐतिहासिक पहल के कारण भारत तकनीकी रूप से आत्मनिर्भर बनता जा रहा है। भारत का आईटी और फार्मास्यूटिकल क्षेत्र दुनिया में अग्रणी स्थान रखता है। पुतिन ने कहा कि वास्तव में, रूस और भारत दशकों से विश्वसनीय व्यापारिक साझेदार रहे हैं। हमारा द्विपक्षीय व्यापार स्थाई गति से बढ़ रहा है। द्विपक्षीय व्यापार और निवेश को और बढ़ाने की अपार संभावनाएं हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery