Thursday, April, 17,2025

शांति की हर कोशिश में पाक से मिला धोखा: मोदी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रविवार को अमेरिकन एआई रिसर्चर लेक्स फ्रिडमैन के साथ तीन घंटे का पॉडकास्ट इंटरव्यू प्रसारित किया गया। इस दौरान मोदी ने पाकिस्तान, चीन, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, आरएसएस, विश्व राजनीति, खेल और अपने निजी जीवन से जुड़े कई सवालों के जवाब दिए। प्रधानमंत्री मोदी ने पाकिस्तान के साथ संबंधों पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि 2014 में जब उन्होंने पहली बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी, तो उन्होंने विशेष रूप से पाकिस्तान के तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को आमंत्रित किया था, ताकि दोनों देश एक नए अध्याय की शुरुआत कर सके। लेकिन हर बार शांति की कोशिशों का जवाब विश्वासघात और दुश्मनी से मिला। मोदी ने कहा, पाकिस्तान के लोग भी शांति चाहते हैं। वे लगातार संघर्ष, अशांति और आतंक में जीने से थक चुके हैं। हम आशा करते हैं कि एक दिन पाकिस्तान को सद्बुद्धि आएगी और वह शांति का रास्ता अपनाएगा।

गुजरात दंगों पर बोले पीएम मोदीः अब राज्य में स्थायी शांति

2002 के गुजरात दंगों पर पूछे गए सवाल के जवाब में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जब उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, तो उसके तीन दिन बाद गोधरा कांड हुआ, जिससे राज्य में हिंसा भड़की। गुजरात में 2002 से पहले भी 250 से अधिक दंगे हुए थे। 1969 का दंगा छह महीने तक चला था। 2002 के दंगे दुखद थे, लेकिन उसके बाद राज्य में स्थायी शांति बनी। सरकार पर कई आरोप लगे, लेकिन न्यायपालिका ने दो बार जांच के बाद मुझे निर्दोष करार दिया।

संयुक्त राष्ट्र जैसे संगठन विफल

प्रधानमंत्री मोदी ने कोविड महामारी का जिक्र करते हुए कहा कि इस संकट ने दुनिया की कई सीमाओं को उजागर किया। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र जैसे वैश्विक संगठनों पर सवाल उठाते हुए कहा कि ये संस्थाएं अपनी प्रासंगिकता खोती जा रही है। जो लोग वैश्विक कानूनों की अनदेखी करते हैं, उन्हें कोई परिणाम नहीं-भुगतना पड़ता। उन्होंने कहा कि स्थिरता बनाए रखने के लिए बनी संस्थाएं अपने उद्देश्य में सफल नहीं हो पा रही हैं।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को साहसी नेता बताया

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने ह्यूस्टन में हुए हाउडी मोदी कार्यक्रम का जिक्र किया। स्टेडियम में हजारों लोग थे। मैं भाषण दे रहा था और ट्रंप नीचे बैठकर सुन रहे थे। भाषण के बाद मैने उनसे कहा कि क्यों न हम स्टेडियम का एक चक्कर लगाएं और लोगों का धन्यवाद करे। अमेरिकी जीवन में यह असंभव सा है कि राष्ट्रपति हजारों की भीड़ में चले, लेकिन ट्रंप बिना एक पल गंवाए मेरे साथ चल पड़े। गोदी ने कहा कि ट्रंप साहसी नेता है और अपने फैसले खुद लेते हैं।

आरएसएस ने देश के लिए जीना सिखाया

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर पूछे गए सवाल पर मोदी ने कहा कि RSS में उन्हें जो मूल्य सिखाए गए, उन्होंने उनके जीवन को दिशा दी। हमें सिखाया गया कि जो भी करें, उसे उद्देश्यपूर्ण तरीके से करें। पढ़ाई करें तो राष्ट्र के लिए सीखने के लक्ष्य के साथ करें। व्यायाम करें तो राष्ट्र की सेवा के लिए शरीर को मजबूत बनाने के लिए करें।

रूस-यूक्रेन संघर्ष वार्ता से सुलझेगा

मोदी ने कहा है कि रूस-यूक्रेन संघर्ष कभी भी युद्ध के मैदान में नहीं सुलझ सकता और इसका समाधान तभी होगा जब दोनों पक्ष वार्ता की मेज पर बैठेंगे। मोदी ने स्पष्ट किया कि इस संघर्ष में भारत तटस्थ नहीं है बल्कि शांति के लिए दृढ़ता से प्रतिबद्ध है। शुरुआत में शांति स्थापित करना चुनौतीपूर्ण था, लेकिन अब, मौजूदा स्थिति यूक्रेन और रूस के बीच सार्थक और प्रभावी वार्ता का अवसर प्रस्तुत करती है।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery