Saturday, April, 19,2025

बर्फ में दबे 57 श्रमिक 32 मजदूरों को सुरक्षित निकाला

देहरादून: उत्तराखंड के चमोली जिले में भारत-चीन सीमा के निकट स्थित सीमांत गांव माणा के पास शुक्रवार को हुए भारी हिमस्खलन से ऊंचाई वाले क्षेत्र में बर्फ हटा रहे बीआरओ के 57 मजदूर बर्फ के तले दब गए जिनमें से 32 मजदूरों को सुरक्षित निकाल लिया। शेष मजदूरों को निकालने के लिए बचाव अभियान जारी है। सूचना मिलते ही पुलिस, सेना, सीमा सड़क संगठन, भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी), राज्य आपदा प्रतिवादन बल और आपदा प्रबंधन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे तथा बचाव और राहत कार्य शुरू किया। बदरीनाथ से करीब तीन किलोमीटर दूर माणा भारत-तिब्बत सीमा पर बसा आखिरी गांव है जो 3200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। मीडिया रिपोटों के अनुसार माणा के निकट ग्लेशियर टूटने भारी हिमपात हुआ। प्रदेश की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने बताया कि निर्माण कार्य में लगे सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के मजदूरों की सड़क किनारे बनी झोपड़ियां हिमस्खलन की चपेट में आ गई।इससे 57 मजदूर बर्फ के नीचे दब गए थे जिनमें से 32 को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। 25 अन्य मजूदरों को निकालने का कार्य जारी है। उन्होंने बताया कि खराब मौसम और लगातार गिर रही बर्फ के कारण बचाव कार्य में मुश्किल आ रही है। खराब मौसम के कारण बचाव कार्य में हेलिकॉप्टर की सेवाएं नहीं मिल पा रही हैं। अधिकतर मजदूर कर्मचारी पंजाब, उत्तर प्रदेश एवं हरियाणा के बताए जाते हैं। 

बर्फबारी व बारिश से बचाव कार्य प्रभावित

चमोली के जिला मजिस्ट्रेट संदीप तिवारी ने बताया कि सुबह जब माणा और माणा दर्रे के बीच हिमस्खलन हुआ, तब 57 मजदूर शिविर में थे। ये मजदूर तिब्बत सीमा की और सेना की आवाजाही वाले मार्ग पर नियमित रूप से बर्फ हटाने का काम करते हैं। अभी तक हमें किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

डीजीआरई ने दी।, थी हिमपात की चेतावनी

चंडीगढ़ स्थित रक्षा भूसूचना विज्ञान अनुसंधान प्रतिष्ठान (डीजीआरई) ने गुरुवार शाम पांच बजे चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलो में 2,400 मीटर से अधिक ऊंचाई पर स्थित स्थानों पर 24 घंटे की अवधि के लिए हिमस्खलन की चेतावनी जारी की थी।

सीएम धामी ने की स्थिति की समीक्षा

मुख्यमंत्री धामी स्वयं राज्य आपदा परिचालन केंद्र पहुंचे और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की। बैठक में मुख्य सचिव, गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडे और आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन के अलावा भारत तिब्बत सीमा पुलिस के अधिकारी भी मौजूद हैं।

कश्मीर व हिमाचल में हिमपात के कारण रेल, वायु, सड़क यातायात प्रभावित

कश्मीर में गुरुवार रातभर हुए हिमपात के कारण शुक्रवार को रेल, हवाई और सड़क यातायात प्रभावित हुआ तथा अधिकांश हिस्से बर्फ से ढक गए। श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन, मिट्टी धंसने और पत्थर गिरने की घटनाएं सामने आईं। हिमाचल प्रदेश में भारी हिमपात और बारिश के कारण शुक्रवार को भूस्खलन हुआ और प्रमुख सड़कें व राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित हो गए जिससे कई इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। राज्य भर में करीब 200 सड़कें बंद हो गई है जिससे कुल्लू, लाहौल-स्पीति, किन्नौर, चंबा और शिमला जिलों के कई इलाके शेष राज्य से कट गए हैं। 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery