Tuesday, August, 12,2025

सरकार बनाने को तैयार भाजपा का 44 MLA के समर्थन का दावा

इंफाल: हिंसा से त्रस्त मणिपुर में बड़ी सियासी हलचल सामने आई है। भाजपा विधायक थोकचोम राधेश्याम सिंह ने 9 अन्य विधायकों के साथ बुधवार को राज्यपाल अजय कुमार भल्ला से मुलाकात की और बाद में दावा किया कि 44 विधायक नई सरकार बनाने के लिए तैयार हैं। ऐसे में राज्य में राष्ट्रपति शासन खत्म होने की उम्मीद जगी है।

इसी साल 13 फरवरी को एन बीरेन सिंह ने मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद वहां पर राष्ट्रपति शासन लागू किया गया था। मेड़ती और कुकी-जो समुदाय के बीच जातीय संघर्ष से निपटने के उनके सरकार के तरीके को लेकर आलोचनाओं के बीच बीरेन ने इस्तीफा देने का फैसला लिया था।

राधेश्याम सिंह ने कहा कि 44 विधायक जनता की इच्छा के अनुसार सरकार बनाने के लिए तैयार हैं। हमने राज्यपाल को यह बता दिया है। हमने इस मुद्दे के लिए क्या समाधान हो सकते हैं, इस पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि राज्यपाल ने हमारी बातों पर गौर किया और लोगों के सर्वोत्तम हित में कार्रवाई शुरू करेंगे। यह पूछे जाने पर कि क्या वह सरकार बनाने का दावा करेंगे, तो उन्होंने कहा कि भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व निर्णय लेगा।

सिंह ने यह भी कहा कि यह बताना कि हम तैयार हैं, सरकार बनाने का दावा पेश करने जैसा है। विधानसभा अध्यक्ष सत्यव्रत ने 44 विधायकों से व्यक्तिगत और संयुक्त रूप से मुलाकात की है। किसी ने भी नई सरकार के गठन का विरोध नहीं किया है।

यह है विधानसभा का गणित

मणिपुर की 60 सदस्यीय विधानसभा में फिलहाल 59 विधायक हैं। एक सीट एक विधायक के निधन के कारण रिक्त है। भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन में कुल मिलाकर 44 विधायक है, जिसमें 32 मेड़ती, तीन मणिपुरी मुस्लिम और नौ नगा विधायक हैं। कांग्रेस के पांच विधायक हैं- सभी मेड़ती है। शेष 10 विधायक कुकी हैं। उनमें से सात ने पिछला चुनाव भाजपा के टिकट पर जीता था, दो कुकी पीपुल्स अलायंस के हैं, और एक निर्दलीय विधायक है।

अवैध अप्रवासियों से मूल निवासियों की पहचान को खतराः बीरेन सिंह

मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा है कि अप्रवासियों की अनियंत्रित आमद के कारण राज्य में अभूतपूर्व तरीके से नई बस्तियां और गांव बसे हैं, जिनसे मूल निवासियों की पहचान और अस्तित्व को खतरा पैदा हो गया है। मंगलवार शाम राज्यपाल अजय कुमार भल्ला को लिखे पत्र में सिंह ने कहा कि मणिपुर में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार ने 2017 से सत्यापन अभियान चलाए हैं, अनिर्दिष्ट बस्तियों की पहचान की है, सैकड़ों अवैध अप्रवासियों को हिरासत में लिया है या निर्वासित किया है। सिंह ने कहा कि 2023 में तीन सदस्यीय कैबिनेट उप-समिति के गठन के बाद 5,457 अवैध अप्रवासियों का पता चला है, जिनमें से ज्यादातर म्यांमार से हैं। ये अवैध अप्रवासी हथियारों से लैस हैं और अफीम/ड्रग्स गिरोह इन्हें पैसा देते हैं। सिंह ने कहा कि म्यांमार और बांग्लादेश से अवैध प्रवासियों की उपस्थिति ने राज्य के पहाड़ी क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर अफीम की खेती को बढ़ावा दिया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery