Thursday, October, 08,2026

सोनिया की नागरिकता व मतदाता बनने के समय पर उठाए सवाल

जयपुर: दिल्ली में SIR के विरोध में कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कांग्रेस पर निशाना साधा। भाजपा मुख्यालय में मंगलवार को मीडिया से बातचीत में राठौड़ ने सोनिया गांधी की नागरिकता और मतदाता सूची में नाम शामिल होने के समय को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि सोनिया गांधी भारतीय नागरिक बनने से पहले मतदाता बन गई थीं और कहा कि यदि उस समय SIR जैसी प्रक्रिया होती तो उनका नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं होता।

यह दावा सोनिया गांधी के 1980 की मतदाता सूची में नाम होने और 1983 में भारतीय नागरिकता हासिल करने को लेकर चल रहे पुराने विवाद से जुड़ा है। राठौड़ ने कहा कि विपक्ष चुनाव आयोग के खिलाफ गलत धारणा बनाने की कोशिश कर रहा है। SIR के विरोध के बजाय विपक्ष को यह स्पष्ट करना चाहिए कि देश में मतदाता कौन होना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत की जड़ों से जुड़े और देश के प्रति निष्ठा रखने वाले नागरिकों को ही देश की सरकार चुनने का अधिकार होना चाहिए। बाहर से आकर अपने फायदे के लिए भारत का इस्तेमाल करने वाले व्यक्ति को देश की सरकार चुनने का अधिकार नहीं दिया जा सकता। जो भारत के हित को अपना हित नहीं मानता और जिसकी देश के प्रति निष्ठा नहीं है, उसके मताधिकार पर सवाल उठना स्वाभाविक है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery