Saturday, August, 01,2026

राज्यसभा में भी पास हुआ पेपर लीक संशोधन बिल

नई दिल्ली: देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रश्नपत्र लीक की घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से संसद ने गुरुवार को लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक, 2026 को मंजूरी दे दी। राज्यसभा से पारित होने के साथ ही विधेयक संसद के दोनों सदनों से पास हो गया। अब इसे राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। नए कानून के तहत प्रश्नपत्र लीक करने या परीक्षा में अनुचित साधनों का इस्तेमाल करने के दोषी को कम से कम पांच वर्ष और अधिकतम 10 वर्ष तक की कैद तथा 50 लाख रुपये तक जुर्माने की सजा होगी। संगठित स्तर पर किए गए अपराधों में सात से 10 वर्ष तक की कैद और 10 करोड़ रुपए तक जुर्माने का प्रावधान किया गया है। साथ ही, ऐसे मामलों की जांच दो माह के भीतर पूरी करना अनिवार्य होगा।

पीएम ने राष्ट्रपति से मुलाकात की

लोकसभा के बाद राज्यसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को यहां राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। राष्ट्रपति सचिवालय ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर मुलाकात की तस्वीरें साझा की।

'वंदे मातरम्' बिल लोकसभा से पारित

राज्यसभा के बाद लोकसभा ने भी गुरुवार को राष्ट्र गौरव अपमान निवारण (संशोधन) विधेयक, 2026 को मंजूरी दे दी। नए प्रावधानों के तहत राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम्' के गायन में बाथा डालना या उसका अपमान करना दंडनीय अपराध होगा, जिसके लिए तीन वर्ष तक की कैद, जुर्माना या दोनों का प्रावधान किया गया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery