Tuesday, August, 12,2025

आप में से होंगे भविष्य के अंतरिक्ष यात्री... जा सकते हैं चंद्रमा पर

नई दिल्ली: शुभांशु शुक्ला ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से रेडियों के माध्यम से बातचीत के दौरान स्कूली छात्रों के एक समूह से कहा कि आप में से कई भविष्य के अंतरिक्ष यात्री बन सकते हैं, चंद्रमा पर भी जा सकते हैं। कक्षीय प्रयोगशाला में 12 दिन बिता चुके शुक्ला मेघालय और असम के सात स्कूलों के छात्रों के साथ बातचीत कर रहे थे, जो अंतरिक्ष यात्री से बात करने के दुर्लभ अवसर के लिए शिलांग में उत्तर पूर्वी अंतरिक्ष उपयोग केंद्र में एकत्र हुए थे। विद्यार्थियों ने शुक्ला को 20 प्रश्न भेजे थे, और उन्होंने 10 मिनट के समय में रेडियो के माध्यम से विद्यार्थियों से संपर्क किया तथा आईएसएस पर अपने अनुभव, प्रशिक्षण तथा अंतरिक्ष में स्वस्थ रहने के बारे में विचार साझा किए। शुक्ला ने कहा, मैं वापस आऊंगा और आपका मार्गदर्शन करूंगा। आपमें से कई लोग भविष्य के अंतरिक्ष यात्री बनेंगे। जिज्ञासु बने रहें, कड़ी मेहनत करें और खुद पर विश्वास रखें, आप में से कोई चंद्रमा पर भी जा सकता है।

ऐसे हुई बातचीत

  • विद्यार्थियों ने शुक्ला को 20 प्रश्न भेजे थे।
  • शुक्ला ने हेम रेडियों के माध्यम से किया छात्रों से संपर्का
  • आईएसएस पर अपने अनुभव, प्रशिक्षण तथा अंतरिक्ष में स्वस्थ रहने के बारे में विचार किए साझा।

यह भी बताया शुक्ला ने

  • अंतरिक्ष स्टेशन पर जीवन सूर्य के प्रकाश से नहीं, बल्कि ग्रीनविच मीन टाइम (जीएमटी) पर सेट घड़ी से संचालित।
  • आईएसएस पर हम हर दिन 16 सूर्योदय और सूर्यास्त देखते हैं।
  • हम हर 90 मिनट में लगाते हैं पृथ्वी का एक चक्कर।
  • रोज करते हैं व्यायाम, वापसी के लिए फिट रहना जरूरी।

90 मिनट में लगाते हैं पृथ्वी का चक्कर

अंतरिक्ष स्टेशन पर जीवन सूर्य के प्रकाश से नहीं, बल्कि ग्रीनविच मीन टाइम (जीएमटी) पर सेट घड़ी से संचालित होता है। शुक्ला ने कहा, हम सूर्य का अनुसरण नहीं करते। आईएसएस पर हम हर दिन 16 सूर्योदय और सूर्यास्त देखते हैं, क्योंकि हम हर 90 मिनट में पृथ्वी का चक्कर लगाते हैं।

सूक्ष्म गुरुत्वाकर्षण से हड्डियों को नुकसान

शुक्ला ने कहा, सूक्ष्म गुरुत्वाकर्षण के कारण मांसपेशियों और हड्डियों को नुकसान पहुंचता है। इसलिए हम हर दिन ट्रेडमिल, साइकिल और शक्ति प्रशिक्षण मशीनों का उपयोग करके व्यायाम करते हैं। मिशन के लिए और पृथ्वी पर वापस लौटने के लिए फिट रहना आवश्यक है। हमारा अधिकांश प्रशिक्षण असामान्य परिस्थितियों से निपटने के बारे में है। टीमवर्क और मजबूत सहायता प्रणाली महत्वपूर्ण है।

रोबोटिक्स व AI हमारे मिशन का अभिन्न अंग

रोबोटिक्स और एआई हमारे मिशन के अभिन्न अंग हैं। हम कई आआंतरिक और बाहा कायों के लिए रोबोटिक भुजाओं का उपयोग करते हैं, जिससे अंतरिक्ष स्टेशन पर हमारा काम अधिक सुरक्षित और सुगम हो जाता है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery