Sunday, February, 22,2026

आस्था... अनुशासन और तकनीक का संगम बनेगा खाटू मेला

सीकर: जिले में स्थित विश्वविख्यात खाटू श्याम जी मंदिर में 21 से 28 फरवरी तक आयोजित होने वाला फाल्गुनी मेला इस वर्ष आस्था, अनुशासन और आधुनिक प्रबंधन का अद्भुत उदाहरण पेश करेगा। लगभग 35 लाख श्रद्धालुओं की संभावित उपस्थिति को देखते हुए राजस्थान पुलिस, जिला प्रशासन और श्री श्याम मंदिर कमेटी ने संयुक्त रूप से व्यापक सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन योजना तैयार की है। पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा के निर्देशानुसार मेले को 22 मुख्य सेक्टर और 350 सब-सेक्टर में विभाजित किया गया है। पांच हजार से अधिक पुलिस अधिकारी और जवान तैनात रहेंगे। प्रमुख स्थलों पर अतिरिक्त जाब्ता, अस्थाई चौकियां और बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है। सीसीटीवी कैमरों से लैस केंद्रीकृत कंट्रोल रूम से रीयल-टाइम मॉनिटरिंग की जाएगी।

एकादशी पर निकलेगी भव्य रथ यात्रा

27 फरवरी को एकादशी के अवसर पर भव्य रथ यात्रा निकलेगी। संवेदनशील मार्गों पर विशेष बैरिकेडिंग और मजिस्ट्रेट तैनाती रहेगी। भीड़ नियंत्रण के लिए डायवर्जन योजना लागू होगी।

17 किमी पैदल कॉरिडोर

रींगस से खाटू तक 17 किलोमीटर लंबा समर्पित पैदल कॉरिडोर तैयार किया गया है, जो पूरी तरह वाहन मुक्त रहेगा। पदयात्रियों के लिए पेयजल, प्रकाश, शौचालय और विश्राम की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है। यह व्यवस्था श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम दर्शन सुनिश्चित करेगी।

मंदिर परिसर में 44 एलईडी स्क्रीन लगाई

 मंदिर परिसर में 44 एलईडी स्क्रीन लगाई गई हैं, जिन पर दर्शन प्रतीक्षा समय, पार्किंग उपलब्धता, आरती समय, सुरक्षा निर्देश और आपातकालीन नंबर प्रदर्शित होंगे। क्यूआर कोड आधारित नेविगेशन प्रणाली भी शुरू की गई है। 12 पुलिस सहायता बूथ लैंडलाइन और वायरलेस से जुड़े रहेंगे, जहां गुमशुदगी या अन्य समस्या पर तुरंत मदद मिलेगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery