Tuesday, May, 05,2026

केरल चुनावों में छाया 'पायलट-गहलोत फैक्टर'

जयपुर: खुशी की केरल विधानसभा चुनावों के नतीजों के बाद कांग्रेस खेमे में लहर है। कांग्रेस ने सत्ता में धमाकेदार वापसी की है। इस जीत के पीछे की रणनीति और मेहनत में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट की अहम भूमिका रही है। वहीं 'पायलट-गहलोत फैक्टर' की भी चर्चाएं जोरों पर हैं। पार्टी नेतृत्व ने सचिन पायलट को सीनियर ऑब्जर्वर बनाकर जो जिम्मेदारी सौंपी, वह चुनावी मैनेजमेंट में निर्णायक साबित हुई। पायलट ने टिकट वितरण से लेकर जमीनी फीडबैक तक हर स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाई। उम्मीदवारों के चयन में उन्होंने फीडबैक आधारित प्रक्रिया अपनाते हुए स्थानीय नेताओं, जिला इकाइ‌यों और कार्यकर्ताओं से लगातार संवाद किया, जिससे ऐसे चेहरों को मौका मिले जिनकी पकड़ मजबूत हो और व्यापक स्वीकार्यता हो। केरल में कांग्रेस के भीतर गुटबाजी हमेशा एक चुनौती रही है, लेकिन पायलट ने इसे साधने में भी अहम भूमिका निभाई। इसके साथ ही उन्होंने राज्य और केंद्रीय नेतृत्व के बीच बेहतर समन्वय बनाते हुए कार्यक्रमों को व्यवस्थित ढंग से आगे बढ़ाया।

65 से अधिक उम्मीदवारों के समर्थन में किया प्रचार

पायलट की कैंपेनिंग का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने 14 में से 10 जिलों का दौरा किया और 65 से अधिक उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार किया। औसतन रोजाना 5 से 6 कार्यक्रमों में शामिल होते हुए उन्होंने बड़े मंचों के साथ-साथ डोर-टू-डोर कैंपेन और रोड शो के जरिए जनता से सीधा संवाद साधा।

गहलोत सरकार की योजनाएं मैनिफेस्टो में की शामिल

दूसरी ओर, अशोक गहलोत सरकार के काम काज और योजनाओं को केरल में चुनावी नैरेटिव का हिस्सा बनाया गया। कांग्रेस ने अपने मैनिफेस्टो में 'राजस्थान मॉडल' की कई जनकल्याणकारी योजनाओं को शामिल कर मतदाताओं को आकर्षित करने की कोशिश की। खुद अशोक गहलोत ने केरल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इन योजनाओं और गारंटियों को विस्तार से सामने रखा, जिससे पार्टी को एक स्पष्ट विजन पेश करने में मदद मिली। चुनाव परिणामों में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ की वापसी को बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery