Sunday, April, 27,2025

अंतरिक्ष क्षेत्र से शिक्षा सुधारों तक छोड़ी अमिट छाप

नई दिल्ली: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के पूर्व प्रमुख के. कस्तूरीरंगन ने भारत के अंतरिक्ष अभियानों से लेकर शिक्षा के क्षेत्र में सुधारों तक, अपनी अमिट छाप छोड़ी और देश के अंतरिक्ष कार्यक्रम को शानदार तरीके से आगे बढ़ाया।

कस्तूरीरंगन ने 27 अगस्त 2003 को सेवानिवृत्त होने से पहले, इसरो अध्यक्ष, अंतरिक्ष आयोग के प्रमुख और अंतरिक्ष विभाग के सचिव के रूप में नौ वर्षों से अधिक समय तक भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम को शानदार तरीके से आगे बढ़ाया। वह भारत के पहले दो प्रायोगिक भू अवलोकन उपग्रहों भास्कर 1 और 2 के लिए परियोजना निदेशक थे। बाद में, उपयोग में लाए गए पहले भारतीय सुदूर संवेदन उपग्रह, आईआरएस 1 ए को समग्र दिशानिर्देश देने की जिम्मेदारी भी उन्होंने निभाई। उन्हें भारत के महत्वपूर्ण प्रक्षेपण यान, ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (पीएसएलवी) और भू-स्थैतिक उपग्रह प्रक्षेपण यान (जीएसएलवी) की प्रथम सफल उड़ान परीक्षण का श्रेय दिया जाता है।

नई शिक्षा नीति तैयार करने में अहम भूमिका

कस्तूरीरंगन ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति तैयार करने में भी अहम भूमिका निभाई। 2017 में केंद्र सरकार ने महत्वाकांक्षी राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) का मसौदा तैयार करने के लिए कस्तूरीरंगन को नौ सदस्यीय समिति की बागडोर सौंपी थी। इससे पहले, 2015 में पूर्व कैबिनेट सचिव टीएसआर सुब्रमण्यम के नेतृत्व में एक और समिति गठित की गई थी, लेकिन इसकी सिफारिशें लागू नहीं हुई थीं। शिक्षा मंत्रालय के अधिकारी उन्हें एक "विश्वकोश" बताते हैं। कस्तूरीरंगन को बाद में उस समिति का प्रभार भी दिया गया, जिसने एनईपी पर आधारित नए राष्ट्रीय पाठ्यचर्या ढांचे (एनसीएफ) का मसौदा तैयार किया।

प्रक्षेपण यानों की उड़ान के रचनाकार

कस्तूरीरंगन के साथ 38 साल तक काम करने वाले जवाहरलाल नेहरू प्लेनेटेरियम के निदेशक बी आर गुरुप्रसाद कहते हैं, इसरो के अध्यक्ष के तौर पर उनके कार्यकाल के दौरान ही PSLV ने अपनी पहली सफल उड़ान भरी थी और सभी PSLV रॉकेट उपग्रहों को कक्षा में स्थापित करने में सफल रहे। उनके कार्यकाल के दौरान ही GSLV ने पहली सफल उड़ान भरी थी। उन्होंने चंद्रयान अध्ययन भी शुरू किया और इसे सरकार, वैज्ञानिक समुदाय और इंजीनियरिंग क्षेत्र के दिग्गजों से मंजूरी दिलवाई।

असाधारण नेतृत्वकर्ता थे

इसरो के एंट्रिक्स कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक के पद से सेवानिवृत्त हुए के. आर श्रीधर मूर्ति कहते हैं कि वह एक असाधारण नेतृत्वकर्ता थे, जो हमेशा सभी के प्रति निष्पक्ष रहते थे। वह चाहते थे कि संगठन आगे बढ़े और वह सभी लोगों की भागीदारी पर विश्वास करते थे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery