Sunday, February, 22,2026

संवाद से सशक्त होगा विकास का खाका

जयपुर: जेडीए ने सहभागितापूर्ण और पारदर्शी शहरी विकास को बढ़ावा देने के लिए 'संवाद' स्टेकहोल्डर कंसल्टेशन कार्यक्रम शुरू किया है। इस पहल के तहत विभिन्न हितधारकों से नियमित संवाद कर उनके सुझावों और समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। कार्यक्रम का प्रथम सत्र 'मंथन' सभागार में आयोजित हुआ। जेडीए आयुक्त सिद्धार्थ महाजन ने उपस्थित स्टेकहोल्डर्स की समस्याएं, सुझाव और फीडबैक गंभीरता से सुने और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जेडीसी महाजन ने कहा कि जेडीए आमजन को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने और विकास कार्यों में जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। 'संवाद' के माध्यम से प्राप्त सुझावों से प्रक्रियाओं को सरल, पारदर्शी और प्रभावी बनाया जाएगा। महाजन ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों और सुझावों पर त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई हो। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के स्टेकहोल्डर्स ने भाग लिया। लीज, आरक्षण पत्र, पट्टा आदि की समस्याओं पर आयुक्त ने क्रमवार सुनकर संबंधित उपायुक्तों को समयबद्ध समाधान के निर्देश दिए। हाथों-हाथ निवारण से लोगों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने जेडीए की इस पहल पर संतोष जताया।

जेडीए द्वारा 'संवाद' के ऐसे सत्र प्रत्येक माह आयोजित किए जाएंगे, जिससे शहरी विकास में आमजन की भागीदारी मजबूत होगी। सत्र में जेडीए सचिव निशांत जैन, अतिरिक्त आयुक्त भागचंद बधाल सहित सभी जोन के उपायुक्त और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery