Thursday, March, 12,2026

जयपुर में मौन शांति मार्च कल, अशोक गहलोत भी होंगे शामिल

जयपुर: महात्मा गांधी के ऐतिहासिक दांडी मार्च की 95वीं वर्षगांठ पर 12 मार्च को जयपुर में एक मौन शांति मार्च निकाला जाएगा। इस मार्च में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित विभिन्न क्षेत्रों के कई गणमान्य व्यक्ति - शामिल होंगे। भारत सेवा संस्थान एवं अन्य गांधीवादी संगठनों द्वारा आयोजित यह मौन शांति मार्च सुबह 8 बजे एमआई रोड स्थित शहीद स्मारक से शुरू होकर सेन्ट्रल पार्क स्थित गांधी वाटिका पर समाप्त होगा।

राज्य के पूर्व महाधिवक्ता जीएस बापना ने बताया कि विश्व में युद्ध, कटुता और टकराव के बढ़ते माहौल के बीच अहिंसा, शांति और आपसी प्रेम की महत्ता को दोहराने के लिए यह मार्च निकाला जा रहा है। बापना ने कहा कि आज शांति और भाईचारा पहले कभी इतना खतरे में नहीं रहा जितना आज है। ऐसे समय में महात्मा गांधी के दांडी मार्च दिवस पर मौन शांति मार्च निकालकर हम उनके सिद्धांतों को याद करेंगे और विश्व में अमन-चैन की अपील करेंगे। उन्होंने शहरवासियों और शांति में विश्वास रखने वाले सभी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में इस मार्च में भाग लेने की अपील की है। गौरतलब है कि 12 मार्च 1930 को गुजरात में साबरमती से दांडी ग्राम के लिए शुरू हुए महात्मा गांधी के इस सविनय अवज्ञा आंदोलन ने ही भारत में अंग्रेजी साम्राज्य की नींव हिलाकर उन्हें भारत को आजाद करने पर मजबूर किया था।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery