Thursday, March, 12,2026

SC का हाई कोर्ट के आदेश में हस्तक्षेप से इनकार

जयपुर: सुप्रीम कोर्ट ने जयपुर के अमरूदों का बाग, अंबेडकर सर्किल और जनपथ क्षेत्र में सार्वजनिक कार्यक्रमों व ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर दिए गए राजस्थान हाई कोर्ट के आदेश में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया है। जस्टिस पी.एस. नरसिम्हा और जस्टिस आलोक अराधे की पीठ ने प्रशासक जस्टिस सुदर्शन कुमार मिश्रा और एसएमएस इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन की ओर से दायर याचिकाओं का निस्तारण करते हुए हाई कोर्ट के आदेश को रद्द करने से मना कर दिया। सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता शिव मंगल शर्मा ने पक्ष रखा। अदालत ने राज्य सरकार को यह छूट दी कि वह संबंधित क्षेत्र में ट्रैफिक नियंत्रण या आवश्यक प्रतिबंधों के लिए कानून के तहत 8 सप्ताह में नया वैधानिक आदेश जारी कर सकती है।

हाई कोर्ट ने तलाक अपील खारिज की

आदिवासी मीणा समाज पर हिंदू मैरिज एक्ट के प्रावधान लागू होने से जुड़ा प्रकरण सामने आया है। राजस्थान हाई कोर्ट में जस्टिस सुदेश बंसल और जस्टिस अनिल उपमन की बेंच ने आदिवासी समाज की महिला की तलाक अपील खारिज कर दी। पत्नी ने दावा किया कि फैमिली कोर्ट तलाक याचिका नहीं सुन सकता, क्योंकि वह आदिवासी है। रेलवे अधिकारी पति की ओर से एडवोकेट अशोक बंसल और आयुष बंसल ने कहा कि विवाह हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न हुआ है, इसलिए हिंदू मैरिज एक्ट लागू होगा। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि केवल ST समुदाय होने के आधार पर संसद द्वारा बनाए कानून को लागू होने से नहीं रोका जा सकता। पत्नी ने विवाह में किसी अलग जनजातीय प्रथा का उल्लेख भी नहीं किया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery