Thursday, March, 12,2026

कई पासपोर्ट कार्यालयों और डाकघरों को बम की धमकी

जयपुर: जयपुर सहित प्रदेश के कई शहरों के पासपोर्ट कार्यालयों और डाकघरों को मंगलवार को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पूरे प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस, आतंकवाद विरोधी दस्ता और बम निरोधक टीम मौके पर पहुंची और कार्यालयों में सघन तलाशी अभियान चलाया। सभी स्थानों को तत्काल खाली कराया गया, लेकिन प्रारंभिक जांच में कहीं भी कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। जयपुर के ऑर्बिट मॉल पासपोर्ट सेवा केंद्र और झालाना रीजनल पासपोर्ट ऑफिस को ई-मेल के जरिए धमकी मिली। ई-मेल में खुद को आईएसआई से जुड़ा बताया गया और गैस बम विस्फोट की चेतावनी दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस, एटीएस और बम डिफ्यूज टीम मौके पर पहुंची। कार्यालय और आसपास के इलाके की जांच की गई और कर्मचारियों एवं आम लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

जयपुर समेत कई शहरों में हड़कंप

धमकी भरा ई-मेल जयपुर, जैसलमेर, कोटा, बीकानेर, पाली, श्रीगंगानगर, डूंगरपुर, अलवर, सीकर, अजमेर, प्रतापगढ़, धौलपुर, दौसा, जोधपुर, उदयपुर, भीलवाड़ा, हनुमानगढ़ और भरतपुर सहित 17 शहरों में प्राप्त हुआ। प्रशासन ने सभी कार्यालयों और परिसर को खाली करवा कर सुरक्षा बढ़ा दी।

जैसलमेर में 5 गैस बम ब्लास्ट की चेतावनी

जैसलमेर के मुख्य डाकघर और पासपोर्ट केंद्र को आईएसआई के नाम से धमकी मिली, जिसमें दोपहर 1 बजे पांच गैस बम ब्लास्ट करने की चेतावनी दी गई। पुलिस ने कार्यालय को सील कर सभी कर्मचारियों और आवेदकों को बाहर निकाला। मेटल डिटेक्टर और डॉग स्क्वायड की मदद से पूरे परिसर की तलाशी ली गई। जोधपुर के पासपोर्ट कार्यालय को धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद शास्त्री नगर थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। कार्यालय खाली कर सुरक्षा जांच शुरू की गई। कोटा के नयापुरा और विज्ञाननगर स्थित पासपोर्ट ऑफिस और पोस्ट ऑफिस को भी खाली कर तलाशी अभियान चलाया गया।

जोधपुर कोटा और में बढ़ाई गई सुरक्षा

कोटा के नयापुरा और विज्ञाननगर स्थित पासपोर्ट ऑफिस और पोस्ट ऑफिस क खाली कर तलाशी अभियान चलाया गया। जोधपुर के पाल रोड पासपोर्ट कार्यालय में भी ई-मेल मिलने के बाद शास्त्री नगर थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और कार्यालय को खाली कर सर्च अभियान चलाया।

एजेंसियों सुरक्षा की तकनीकी जांच

प्रारंभिक जांच में सभी धमकियां फर्जी पाई गई हैं, लेकिन पुलिस और साइबर टीम ई-मेल के स्रोत का पता लगाने और तकनीकी जांच में जुटी हुई हैं। राज्य के सभी प्रमुख पासपोर्ट और डाकघर कार्यालयों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और प्रशासन अलर्ट पर है। इन धमकियों के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने सभी कार्यालयों को खाली कराकर बम निरोधक दस्ते और पुलिस टीम ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की। सभी जगहों कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है, लेकिन जांच जारी है और सुरक्षा एजेंसियां पूरे प्रदेश में निगरानी बनाए हुए हैं।

उदयपुर और हनुमानगढ़ में सतर्कता

उदयपुर के लेकसिटी मॉल स्थित पासपोर्ट कार्यालय को धमकी मिलने पर परिसर और आसपास की दुकानों को खाली कराया गया। हनुमानगढ़ जंक्शन के मुख्य पोस्ट ऑफिस में भी पासपोर्ट कार्यालय को खाली कर बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया और परिसर की जांच की गई। इसी तरह, भरतपुर के पाईबाग क्षेत्र के पोस्ट ऑफिस और पासपोर्ट ऑफिस को धमकी मिलने के बाद पुलिस ने क्षेत्र को चारों तरफ से घेर लिया और यातायात डायवर्ट किया। डूंगरपुर मुख्य डाकघर में भी सभी कर्मचारियों और आम लोगों को बाहर निकालकर सघन तलाशी अभियान चलाया गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery