Thursday, March, 12,2026

अधिकारियों की ढिलाई से नदियों को भारी नुकसान: SC

जयपुर: राजस्थान की नदियों में बढ़ते प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को सुनवाई के दौरान राज्य के अधिकारियों की कार्यशैली पर गंभीर टिप्पणी की है। अदालत ने कहा कि प्रशासनिक स्तर पर बरती गई ढिलाई के कारण न केवल पर्यावरण बल्कि सार्वजनिक अवसंरचना को भी भारी नुकसान पहुंचा है। दरअसल, सर्वोच्च न्यायालय जोजरी नदी में प्रदूषण से जुड़े एक स्वतः संज्ञान मामले की सुनवाई कर रहा था। सुनवाई के दौरान अदालत ने राजस्थान की बांडी और लूणी नदियों में प्रदूषण की स्थिति पर भी चिंता जताई और कहा कि इन नदियों में प्रदूषण का प्रभाव व्यापक स्तर पर दिखाई दे रहा है।

मामले की अगली सुनवाई 17 मार्च को

सुनवाई के दौरान मंगलवार को अदालत में बताया गया कि समिति ने अपनी अंतरिम रिपोर्ट प्रस्तुत कर दी है। हालांकि अदालत ने यह भी कहा कि राज्य सरकार की ओर से समिति को आवश्यक सहयोग और सुविधाएं उपलब्ध कराने में कई तरह की समस्याएं सामने आई हैं। पीठ ने राज्य सरकार की ओर से पेश हुए वकील से स्पष्ट तौर पर कहा कि यदि प्रदूषण की समस्या से प्रभावी ढंग से निपटना है तो प्रशासनिक स्तर पर गंभीरता और सक्रियता दिखानी होगी। अदालत ने संकेत दिए कि इस मामले में जवाबदेही तय करना भी जरूरी है। सुप्रीम कोर्ट अब इस मामले में आगे की सुनवाई 17 मार्च को करेगा, जिसमें समिति की रिपोर्ट और राज्य सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की विस्तार से समीक्षा की जाएगी।

अफसरों की लापरवाही पर जताई नाराजगी

न्यायाधीश विक्रमनाथ और संदीप मेहता की पीठ ने कहा कि अधिकारियों की लापरवाही के कारण सार्वजनिक ढांचा गंभीर रूप से प्रभावित हुआ है और कई स्थानों पर वह लगभग नष्ट होने की स्थिति में पहुंच गया है। अदालत ने यह भी साफ किया कि नदी प्रदूषण केवल पर्यावरणीय समस्या नहीं है, बल्कि इसका सीधा असर लोगों के जीवन, स्वास्थ्य और स्थानीय अर्थव्यवस्था पर भी पड़ता है। गौरतलब है कि पिछले वर्ष नवंबर में सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए एक हाई लेवल इको सिस्टम मॉनिटरिंग कमेटी का गठन किया था। इस समिति को इको सिस्टम में मौजूद मूलभूत खामियों की पहचान करने, प्रदूषण को रोकने के लिए आवश्यक उपाय सुझाने तथा पहले से हुए नुकसान की भरपाई के लिए दीर्घकालिक रणनीति तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई थी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery