Tuesday, May, 19,2026

ड्राइविंग स्कूलों में फर्जीवाड़ा RTO ने किए 6 स्कूल सस्पेंड

जयपुर: परिवहन विभाग की ओर से मोटर ड्राइविंग स्कूलों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए आरटीओ प्रथम, जयपुर के क्षेत्राधिकार में संचालित सभी छह मोटर ड्राइविंग स्कूलों को निलंबित कर दिया गया है।

आरटीओ राजेंद्र सिंह शेखावत के निर्देशन में किए गए गोपनीय डिकॉय ऑपरेशन के दौरान इन स्कूलों में बड़े स्तर पर अनियमितताएं सामने आई थीं। जांच में खुलासा हुआ कि इन संस्थानों द्वारा पिछले कुछ महीनों में 300 से अधिक फर्जी अनुभव प्रमाण-पत्र जारी किए गए, जिनके आधार पर बड़ी संख्या में हैवी ड्राइविंग लाइसेंस बनाए गए।

निरीक्षण के दौरान अधिकांश स्कूलों का अस्तित्व केवल कागजों में पाया गया। कई संस्थान मौके पर संचालित ही नहीं मिले। कई मोटर ड्राइविंग स्कूल बिना किसी वास्तविक प्रशिक्षण के ही Form-5 अनुभव प्रमाण-पत्र जारी कर रहे थे।

जांच में पाई गई अनियमितताएं

नियमों के अनुसार भारी वाहन लाइसेंस जारी करने के लिए न्यूनतम 30 दिन का प्रशिक्षण और कम से कम 15 घंटे का व्यावहारिक ड्राइविंग अभ्यास अनिवार्य है। साथ ही प्रशिक्षण वाहनों में जीपीएस सिस्टम का कार्यशील होना भी आवश्यक होता है, लेकिन निरीक्षण में पाया गया कि अधिकांश स्कूलों में न तो वाहन उपलब्ध थे और जो थे, वे अनुपयोगी या खराब स्थिति में पाए गए।

जीपीएस सिस्टम भी कार्यशील नहीं पाए गए और कई स्थानों पर प्रशिक्षक अनुपस्थित मिले। मोटर ड्राइविंग स्कूलों की ओर से विभाग द्वारा मांगे जाने पर जीपीएस डिटेल उपलब्ध नहीं करवाई गई, जबकि नियमानुसार जीपीएस सिस्टम के माध्यम से ही प्रशिक्षण वाहनों की लोकेशन, संचालन अवधि और वास्तविक ट्रेनिंग की मॉनिटरिंग की जाती है। हरियाणा में जहां भारी वाहन लाइसेंस की प्रक्रिया सख्त है, वहीं राजस्थान में खामियों के चलते अन्य राज्यों के लाखों लोग यहां से लाइसेंस बनवा रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार बायोमैट्रिक व्यवस्था और ड्राइविंग वीडियो को सारथी पोर्टल पर अपलोड करना ही इस पर प्रभावी रोक का उपाय है।

इन ड्राइविंग स्कूलों को किया निलंबित

  • आशा मोटर ड्राइविंग स्कूल, मानसरोवर
  • सन शाइन मोटर ड्राइविंग स्कूल, मालवीय नगर
  • शेखावत मोटर ड्राइविंग स्कूल, सिरसी रोड
  • जय शिव मोटर ड्राइविंग स्कूल, सिरसी
  • हार्दिक मोटर ड्राइविंग स्कूल, सांगानेर रोड
  • नव श्री मोटर ड्राइविंग स्कूल, आदर्श नगर

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery