Sunday, February, 22,2026

सड़कों पर रफ्तार का कहर, 24 घंटे में तीन लोगों ने तोड़ा दम

जयपुर: राजधानी जयपुर में पिछले 24 घंटों में हुए तीन अलग-अलग सड़क हादसों ने एक बार फिर यातायात सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। गुरुवार रात और शुक्रवार शाम को मुरलीपुरा, सदर थाने और वंदे मातरम् रोड पर हुए इन भीषण हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने सभी मामलों में जांच शुरू कर दी है और फरार चालकों की तलाश जारी है।

मुरलीपुरा के केडिया पैलेस चौराहे के पास गुरुवार रात 2:30 बने तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर की रेलिंग से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि लोहे का एंगल गाड़ी के आगे वाले शीशे को चीरता हुआ चालक आनंद सिंह शेखावत (28) के सीने से आर-पार निकल गया। करधनी के सुंदर विहार कॉलोनी निवासी आनंद सिंह और उनका दोस्त शक्ति सिंह कोटपूतली से शादी समारोह से लौट रहे थे। आनंद गाड़ी चला रहे थे और शक्ति पास वाली सीट पर बैठे थे। हादसे के बाद पुलिस ने कटर मंगवाकर एंगल काटा और दोनों को कांवटिया अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने आनंद को मृत घोषित कर दिया। शक्ति घायल हैं। हेड कांस्टेबल रवींद्र कुमार ने बताया कि आनंद पिछले दो साल से प्रॉपर्टी का कारोबार कर रहे थे। उनके परिवार में माता-पिता और एक छोटा भाई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

ई-रिक्शा ने ली बुजुर्ग की जानः सदर के हसनपुरा इलाके में गुरुवार रात करीब 10 बजे सामुदायिक केंद्र 4 नंबर डिस्पेंसरी के पास ई-रिक्शा ने खातीपुरा रोड निवासी रशीद (76) को जोरदार टक्कर मार दी। बुजुर्ग को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। चालक ई-रिक्शा छोड़कर फरार हो गया।

वंदे मातरम् रोड पर फिर हादसा, एक की मौत

वंदे मातरम् रोड पर खरबास सर्किल के पास हाईटेंशन लाइन चौराहे पर शुक्रवार शाम करीब 4:30 बजे तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने मुहाना मंडी की ओर जा रहे बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। टक्कर से तीनों उछलकर दूर जा गिरे। मौके पर रामकरण गुर्जर (निवासी 42, खोरी शाहपुरा) की मौत हो गई। उनके सगे भाई रमेश गुर्जर (40) गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि भीम माली (35, रामीड़ी, नैनवां, बूंदी) भी चोटिल है। तीनों मुहाना मंडी में पलदारी का काम करते थे।

भांकरोटा में करंट लगने से हेल्पर ने तोड़ा दम

भांकरोटा के 132 केवी जीएसएस के पास शुक्रवार शाम करीब 4 बजे टेक्निकल हेल्पर की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के समय वह 33 केवी की लाइन पर कार्यरत था। जानकारी के अनुसार जिस लाइन पर शटडाउन लिया गया था, उसके बजाय गलती से हेल्पर लाइव लाइन पर चढ़ गया। करीब 10 मिनट तक चालू लाइन पर झूलते रहने के कारण वह गंभीर रूप से झुलस गया। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने घायल को तत्काल एसएसएस अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के कारण आसपास के बड़े इलाके में बिजली आपूर्ति बाधित रही। हालांकि, बिजली विभाग ने सप्लाई धीरे-धीरे बहाल करना शुरू कर दिया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery