Tuesday, May, 19,2026

वॉक पर निकली महिला को वाहन ने कुचला, कार पलटने से युवक की मौत

जयपुर: जयपुर में रविवार रात दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक महिला व्याख्याता और होटल संचालक की मौत हो गई। पहला हादसा रामनगरिया थाना इलाके में हिट एंड रन का है, जबकि दूसरा हादसा करणी विहार थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार के पलटने से हुआ। रामनगरिया थाना पुलिस के अनुसार आनंद विहार रेलवे कॉलोनी, जगतपुरा निवासी भावना वशिष्ठ (40) अपने पति मुकुल के साथ रात करीब 10:30 बजे खाना खाने के बाद वॉक पर निकली थीं। सीबीआई फाटक के पास पीछे से आई तेज रफ्तार गाड़ी ने दंपती को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान भावना वशिष्ठ की मौत हो गई। उनके पति मुकुल को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

इधर, करणी विहार थाना क्षेत्र में रविवार देर रात 12:15 बजे एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में पलसाना निवासी और सिरसी रोड स्थित सैफरॉन होटल के संचालक सुरेंद्र सिंह शेखावत (26) की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सुरेंद्र अपने पांच दोस्तों के साथ दो गाड़ियों में 200 फीट बाईपास की ओर जा रहे थे। कार की रफ्तार 100 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक बताई जा रही है। जयपुर बेकरी के सामने डिवाइडर बचाने के प्रयास में कार का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई। कार में मौजूद अन्य युवकों ने खिड़कियों से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद साथियों ने गंभीर रूप से घायल सुरेंद्र और ड्राइवर अशोक बिश्नोई को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने सुरेंद्र को मृत घोषित कर दिया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery