Wednesday, October, 21,2026

हाई कोर्ट से हरी झंडी... पुलिस में खुली प्रमोशन की राह

जयपुर: जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में वर्षों से पदोन्नति का इंतजार कर रहे पुलिसकर्मियों के लिए रास्ता साफ हो गया है। हाई कोर्ट से कानूनी अड़चन दूर होने के बाद अब 2300 से अधिक पदों पर प्रमोशन की कवायद शुरू हो गई है। कांस्टेबल से हेड कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल से एएसआई और एएसआई से एसआई तक पदोन्नति की प्रक्रिया को गति दी जा रही है। कुछ हेड कांस्टेबल से एसआई तक की पदोन्नति हो चुकी है। विभागीय स्तर पर रिक्त पदों को भरा जा रहा है और जनवरी 2027 तक पदोन्नति प्रक्रिया पूरी होने की संभावना है। इधर, दुर्गा नवमी के अवसर पर राज्य सरकार ने 52 पुलिस निरीक्षकों को राजस्थान पुलिस सेवा (आरपीएस) की कनिष्ठ वेतन श्रृंखला में पदोन्नति देने के आदेश जारी किए हैं। वर्ष 2026-27 की रिक्तियों के विरुद्ध विभागीय पदोन्नति समिति की सिफारिश पर वरिष्ठता सह-योग्यता के आधार पर ये पदोन्नतियां की गई हैं। डीजीपी राजीव शर्मा ने पदोन्नत अधिकारियों को बधाई देते हुए उनसे नई जिम्मेदारी में निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ काम करने की अपेक्षा जताई।

2013-14 की पदोन्नति पर विवाद, अब हटाई बाधा

पदोन्नति प्रक्रिया लंबे समय से कानूनी विवाद के कारण अटकी हुई थी। हाल ही में राजस्थान हाई कोर्ट ने तेजराम व अन्य की याचिकाएं खारिज करते हुए कांस्टेबल से एसआई तक पदोन्नति का रास्ता साफ कर दिया। जस्टिस आनंद शर्मा ने राज्य सरकार और पुलिस विभाग की वर्ष 2013-14 के रिक्त पदों पर की गई पदोन्नति प्रक्रिया को नियमों के अनुरूप माना।

तीन स्तरों पर पदोन्नति

कमिश्ररेट में फिलहाल हेड कांस्टेबल से एएसआई और एएसआई से एसआई पदों पर पदोन्नति की कार्रवाई चल रही है। कांस्टेबल से हेड कांस्टेबल बनाने की प्रक्रिया भी जल्द शुरू होने वाली है। हालांकि, एसआई से इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नति की प्रक्रिया पुलिस मुख्यालय स्तर पर होगी। ऐसे में कमिश्नरेट के भीतर होने वाली पदोन्नतियों और मुख्यालय स्तर की प्रक्रिया अलग-अलग रहेंगी।

ये बने आरपीएस अधिकारी

चंपाराम बारड़, रामनिवास मीणा, बृजेश कुमार मीणा, रामखिलाड़ी मीणा, धर्मवीर सिंह मीणा, बृजेश कुमार निगम, भंवर लाल वैष्णव, शब्बीर खान, श्याम सिंह चारण, मनोज कुमार सोनी, रमेश खिड़िया, संजय चौहान, राकेश कुमार खटीक, राज कुमार सामरिया, कर्ण सिंह राठौड़, देवेश भारद्वाज, रणजीत सिंह, अनिल कुमार मूण्ड, लखन सिंह खटाना, चैनाराम बेड़ा, राधारमन गुप्ता, गंगाराम, चक्रवर्ती सिंह, दर्शन सिंह राठौड़, सुरेन्द्र सिंह, अनिल कुमार विश्नोई, महेश श्रीमाली, रविन्द्र चारण, सुधीर कुमार उपाध्याय, संजय गोदारा, जोगेंद्र सिंह चौधरी, भंवर सिंह, धीरज वर्मा, अनिल कुमार जैमनी, कृष्ण कुमार, घनश्याम सिंह देवड़ा, महावीर सिंह, कमलेश कुमार वर्मा, सुभाष चन्द्र, करण सिंह, सज्जन सिंह कविया, वीरेन्द्र सिंह, महेन्द्र दत्त शर्मा, नवीन खंडेलवाल, गजेंद्र सिंह राठौड़, सुमेर सिंह गुर्जर, प्रेमेंद्र कुमार रावत, मांगीलाल डांगी, अभिषेक पारीक, हरिपाल सिंह, विजय कुमार राय और सत्येंद्र कुमार। पदोन्नति के बाद भी ये अधिकारी वर्तमान पद पर रहेंगे।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery