Tuesday, May, 19,2026

निगम का बुलडोजर एक्शन, 7 केंटर सामान जब्त

जयपुर: नगर निगम जयपुर ने सोमवार को शहर में अस्थायी अतिक्रमणों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाते हुए विभिन्न इलाकों से अतिक्रमण हटाकर 7 केंटर सामान जब्त किया। यह कार्रवाई नगर निगम आयुक्त ओम कसेरा के निर्देश पर सतर्कता शाखा की टीम द्वारा उपायुक्त सतर्कता के नेतृत्व में की गई।

अभियान के तहत मुहाना रोड, निगम रोड सांगानेर बाजार, पोस्ट ऑफिस के सामने स्थित सांगानेर मंडी तथा इंडिया गेट क्षेत्र में कार्रवाई की गई। निगम टीम ने सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अस्थायी अतिक्रमण हटाकर मौके से सामान जब्त किया और उसे निगम गोदाम में भिजवाया। उपायुक्त सतर्कता ने बताया कि यह अभियान पूर्व में प्राप्त शिकायतों के आधार पर चलाया गया। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक मार्गों और बाजार क्षेत्रों में अवैध कब्जों के कारण आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। नगर निगम ने साफ चेतावनी दी है कि भविष्य में दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त चालान के साथ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery