Saturday, March, 14,2026

रिश्तों का कत्ल... पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट

जयपुर: राजधानी जयपुर के दूदू थाना क्षेत्र के मौखमपुरा इलाके के बिचून गांव में एक क्रूर घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। एक व्यक्ति ने घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी और 8 साल की मासूम बेटी की हत्या कर दी। आरोपी ने पहले पत्नी के गले पर तलवार से वार किया। आवाज सुनकर पास सो रही बेटी जाग गई और चिल्लाने लगी तो आरोपी ने उसको भी गला दबाकर मार डाला।

हत्या के बाद वह पूरी रात शवों के पास बैठा रहा। गुरुवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों से उसने कहा कि उसने पत्नी और बेटी को मार डाला। इसके बाद यह खुद मोखमपुरा थाने पहुंचा और सरेंडर कर दिया। दूदू डिप्टी दीपक खंडेलवाल ने बताया कि यह वारदात बुधवार रात करीब 12 बजे की है। आरोपी सुरजीत सिंह (40) दोने-पत्तल बनाने की फैक्ट्री में काम करता था। करीब एक साल पहले उसे टीबी हो गई थी। इलाज के खर्च के कारण आर्थिक तंगी बढ़ गई और घर में लगातार झगड़े होने लगे। सुरजीत प्राइवेट नौकरी से 10 से 12 हजार रुपए महीना कमाता था, लेकिन इन दिनों उसके ऊपर करीब 3 लाख रुपए का कर्ज हो गया था। उसके पिता रणजीत सिंह वन विभाग से रिटायर्ड हैं और अलग रहते हैं।

बेटा चाचा के साथ गया था शादी में

सुरजीत का बड़ा बेटा बुधवार को अपने चाचा मंजीत सिंह के साथ डीडवाना में एक शादी समारोह में गया हुआ था। घर में सुरजीत, पनी सरोज (35) और बेटी वंशिका (8) ही थे। रात को मां-बेटी छत पर सो रही थीं। आधी रात के बाद सुरजीत तलवार लेकर छत पर पहुंचा। उसने पहले सरोज देवी के गले पर तलवार से वार कर उनकी हत्या कर दी। आवाज सुनकर पास सो रही वंशिका जाग गई और चिल्लाने लगी। आरोपी ने तुरंत उसका गला दबाकर मार डाला। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद सुरजीत पूरी रात शवों के पास बैठा रहा। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery