Friday, March, 06,2026

अवैध गैस रिफिलिंग से ब्लास्ट, पड़ोस की दुकान जलकर खाक

जयपुर: खोह नागोरियान थाना इलाके के इंदिरा गांधी नगर स्थित कंचन गंगा अपार्टमेंट के पास बुधवार शाम अवैध तरीके से गैस रिफिलिंग करते समय सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। इससे पड़ोस की डेकोरेशन और गिफ्ट आइटम पैक करने वाली दुकान चपेट में आ गई और दुकान का पूरा सामान जलकर राख हो गया।

अपार्टमेंट में दिनेश और विष्णु नाम के व्यक्ति अवैध गैस रिफिलिंग कर रहे थे। शाम करीब 7 बजे एक सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ। इसके कुछ ही देर बाद दूसरे सिलेंडर में भी ब्लास्ट हो गया। आग की लपटों और धमाके की आवाज सुनकर क्षेत्र में भीड़ जुट गई। मौके पर मौजूद लोगों ने मिट्टी और पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया और दमकल व पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। पड़ोस की शॉप के मालिक कपिल खंडेलवाल ने बताया कि दो सिलेंडरों में ब्लास्ट होने के बाद आग तेजी से फैल गई और पूरा सामान जलकर राख हो गया। शॉप में दो बड़े और कई छोटे सिलेंडर रखे थे, हालांकि छोटे सिलेंडरों में आग नहीं लगी। दमकल और पुलिस के आने से पहले दिनेश और रवि फटे हुए सिलेंडरों को घटनास्थल से हटाकर फरार हो गए। इधर, खोह नागोरियान थाना प्रभारी ओम प्रकाश मातवा ने सिलेंडर ब्लास्ट होने की बात से इनकार किया। उन्होंने बताया कि आग डेकोरेशन शॉप में लगी थी। मौके पर पुलिस को किसी प्रकार का सिलेंडर नहीं मिला बताया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery